Tuesday, 3 November 2026

राजनीति से सीधे थिएटर के मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी बनकर सबको चौंकाया; दोहराई अजीत पांजा की कहानी

सुकांत मजूमदार ने रविवार (1 नवंबर 2026) को 'केशरी हत्या' नाम के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई. यह नाटक भारतीय जनसंघ (BJS) के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और और उनके निधन पर आधारित है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/S3O5sAD

Monday, 2 November 2026

11.7 किमी में बने 108 स्तूप, दुंगचेन की गूंज... भूटान में PM मोदी को मिला बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा सम्मान, भारत ने जताया आभार

भारत और भूटान के संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचे हुए हैं. भूटान ने पीएम मोदी को खास सम्मान देते हुए उनके नाम पर'गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी' में एक पवित्र स्तूप समर्पित किया है. इस पर मंत्री किरेन रिजिजू ने भूटान का आभार जाहिर किया है.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/FhwG7ed

कोलकाता नगर निगम चुनाव: मुश्किल में टीएमसी, दिग्गजों ने बनाई दूरी; कई वार्डों में उम्मीदवारों का संकट

कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के सामने उम्मीदवारों को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है. फिरहाद हकीम और सोवन चटर्जी समेत कई पुराने नेताओं ने चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है. वार्डों की संख्या बढ़कर 209 होने और पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न को लेकर कानूनी विवाद के बीच उम्मीदवारों की तलाश मुश्किल हो रही है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/swVEBqd

Sunday, 1 November 2026

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1,291 करोड़ रुपये, 'मांवां-धियां सत्कार' योजना पर सीएम मान का बड़ा ऐलान; विपक्ष पर भी बरसे

रविवार को पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में 1,291 करोड़ रुपये सीएम मान ने ट्रांसफर किए. सीएम मान ने इस दौरान कहा कि यह एक वित्तीय सहायता योजना नहीं है, बल्कि माताओं-बेटियों के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में एक सामाजिक क्रांति है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/VqvguWQ

बंगाल हिंसा के पीड़ितों के जख्मों पर मरहम! मृतकों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी; कौन कर सकता है अप्लाई?

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है. राज्य की भाजपा सरकार मृतकों के परिवारों में से एक योग्य सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की योजना बना रही है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/8g5OyFr

'खतरे में बहुसंख्यक नहीं, सत्ता की भूख है', मेवात में मदनी ने अमित शाह को घेरा; मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के दावों को बताया झूठा

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने देश में मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के दावों को झूठा बताया है. मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि UCC के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके खिलाफ जमीयत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.   

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/6KLHWXC

कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरा है कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने PM पैकेज कर्मचारियों को दिए 1,416 फ्लैट्स

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के जेवान इलाके में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (PMDP-2015) के तहत तैयार किए गए 936 ट्रांजिट फ्लैट्स का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन घरों का मुख्य मकसद घाटी में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/KRt6FkT

छुट्टी का 'बोनस': Sunday को दिवाली, Monday को भी आराम; तमिलनाडु में नौकरीपेशा लोगों की बल्ले-बल्ले

रविवार को दीपावली के बाद सोमवार को नौकरी पेशा लोगों को कामकाज पर लौटने के लिए हबड़-तबड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. छुट्टी के ऐलान से त्योहार पर लोगों को फैमिली के साथ वक्त बिताने का समय मिलेगा. सरकार ने सोमवार की छुट्टी के बदले महीने के आखिरी शनिवार को वर्किंग डे घोषित किया है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/e5D28Wg

रैली पर तकरार: रामलीला मैदान के आयोजन पर बरसी शिवसेना, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को घेरा

दिल्ली की सियासत से लेकर पंजाब के चुनावी समीकरणों तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले नेता ने कांग्रेस के आंदोलन और रैली से व्यापारियों को होने वाली कथित परेशानी का मुद्दा उठाया. उन्होंने अगले साल के चुनावी राज्यों को लेकर कई सवालों का जवाब देते हुए. पंजाब में बीजेपी-अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/KY47G9b

Saturday, 31 October 2026

'कुर्सी के लिए कश्मीर का सौदा...,' उमर अब्दुल्ला पर आगा रुहुल्लाह का बड़ा हमला, NC में बगावत से मचेगा तूफान?

Jammu-Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा रुहुल्लाह ने पार्टी में चल रही अंदरूनी बगावत के बीच  पार्टी पर वैचारिक विश्वासघात का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने अब्दुल्ला के घुटने टेकने से उनकी और जनता की विश्वसनीयता गिरी है. उन्होंने कुर्सी के लिए लोगों को धोखा दिया है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/r7Rv4PJ

केतन अग्रवाल मर्डर केस: कोर्ट में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, आरोपी सिया गोयल ने मांगी जमानत; 17 नवंबर को सुनवाई

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई शनिवार को वडगांव मावल सत्र न्यायालय में हुई. इस मामले में सरकारी पक्ष की पैरवी के लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम पहली बार अदालत में पेश हुए.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/ZAtyDMN

समंदर में लौटी रौनक: कई दिन की पाबंदी के बाद मछली पकड़ने निकलीं 260 नावें, मछुआरों के चेहरे खिले

तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में मछली पकड़ने का कारोबार दोबारा पटरी पर लौटने लगा है. मौसम खराब रहने की चेतावनी के चलते छह दिनों से बंदरगाह पर खड़ी नावें अब समुद्र में पहुंच गई हैं. इस वापसी से मछुआरों के साथ उन मजदूरों को भी काम मिलने की उम्मीद है, जिनकी रोजी-रोटी मछली पकड़ने के कारोबार से जुड़ी है.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/khtsrZV

Friday, 30 October 2026

'मोदी कहीं नहीं जाएंगे': बनासकांठा में गूंजा जोरदार नारा, खड़गे के विवादित बयान पर गुजरात से बीजेपी का पलटवार

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उनका कहना है कि  जब तक देश पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित भारत नहीं बन जाता, तब तक 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/GkaKqFQ

आतंकियों तक पहुंच रहा था जनता का पैसा! कश्मीर में टेरर फंडिंग मॉड्यूल का खुलासा, 10 गिरफ्तार

Jammu-Kashmir Police: जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. यहां शोपियां पुलिस ने एक टेरर फाइनेंसिंग का खुलासा करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध पैसे इकट्ठा कर आतंकी संगठन को भेजते थे.     

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/U6MuJwX

भारत-श्रीलंका की जुगलबंदी: समंदर में संयुक्त सैन्य अभ्यास, दुनिया ने देखी ताकत

हिंद महासागर में भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग को नई मजबूती मिली है. दोनों देशों की नौसेनाओं ने साथ मिलकर अभ्यास किया और प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए. इस पहल में सिर्फ सैन्य तालमेल ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों से जुड़ाव को भी जगह दी गई. इससे क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता सामने आई.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/qP9ZLCH

Thursday, 29 October 2026

असम में 'फाल्कन' स्ट्राइक! गैंडों के शिकार की 9 साजिशें नाकाम, दबोचे गए 48 शिकारी

गैंडों के शिकार रोकने में असम सरकार ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. सरकार ने 9 कोशिशों को नाकाम कर दिया है और 48 शिकारियों को गिरफ्तार किया है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/WAhCYRJ

Tuesday, 27 October 2026

पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी: CM भगवंत मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, कहा- पूरा हुआ सपना

Punjab Asian Hockey Championship: पंजाब ने पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी की. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया. उन्होंने कहा कि पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों का अपनी धरती पर खेलने का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है.   

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/L8W5jTq

भगवंत मान की मांग: करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खुले, धार्मिक मुद्दे राजनीति से हों ऊपर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/AWRC4nU

Monday, 26 October 2026

बंगाल में एनकाउंटर: पुलिस की बंदूक छीनकर भागने लगा दुष्कर्म का आरोपी, जवाबी फायरिंग में ढेर

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के आरोपी एक शख्स की मौत हो गई. आरोपी को पुलिस की ओर से क्राइम सीन पर लाया गया था. वहां चालाकी करके उसे एक फिसर की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग में उसे गोली लग गई. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/CyxAglM

AI से स्पेस और हेल्थ तक महामंथन: दिल्ली में कल से साइंस-इनोवेशन का कुंभ, उद्घाटन भाषण देंगे पीएम मोदी

भारत मंडपम में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026' की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें पीएम मोदी शामिल हैं. इस कार्यक्रम में कुल 12 अलग-अलग थीम्स पर गहरी चर्चा होगी.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/vpNReJ0

अब पंजाब के हर गांव तक पहुंचेगी बस! भगवंत मान ने चला बड़ा दांव, 100 नई मिनी बसों को दिखाई हरी झंडी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाई. ये बसें गांवों को शहरों से जोड़ेंगी. इससे ग्रामीण परिवहन मजबूत होगा और करीब 150 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. अगले महीने 309 बड़ी बसें भी शामिल होंगी.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/nJ0wjfz

उत्तर रेलवे का DLC अभियान 5.0: घर बैठे मोबाइल से जमा करें जीवन प्रमाणपत्र, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष कैंप

उत्तर रेलवे ने सभी पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस आसान सुविधा का लाभ उठाएं. किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर से पहले ही अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करा लें.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/tJ2AIuL

कार से टक्कर मारकर बुजुर्ग की मौत, जज के बेटे को मिल गई बेल; सड़क पर उतरा पीड़ित परिवार

Keralam Crime News: केरलम में एक वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को जमानत दे दी गई. इसको लेकर पीड़ित परिवार ने आपत्ति जताई और विरोध -प्रदर्शन किया. बता दें कि आरोपी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) का बेटा है.    

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/GIUtVp2

Sunday, 25 October 2026

पंजाब को शिक्षा का बड़ा हब बना रहे हैं: युवा मेले में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी के देश भगत कॉलेज में आयोजित युवा मेले में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि राज्य को शिक्षा का बड़ा हब बनाया जा रहा है और स्कूलों के लिए फंड की कमी नहीं होगी.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/PVHBdJT

मिलावट से जंग: मिठाई के नाम पर परोस रहे 'गंदगी', तेलंगाना में 53 दुकानों पर रेड, 38 सैंपल जांच के लिए उठाए

त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल उठे हैं. तेलंगाना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच ने मिठाई बनाने और बेचने वाली इकाइयों की कार्यप्रणाली पर चिंता बढ़ाई है. अब लिए गए नमूनों की जांच और दुकानों के दोबारा निरीक्षण से तय होगा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/IqYDtEG

Friday, 23 October 2026

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसा: '27 अक्टूबर तक गायब रहने को कहा था', गिरफ्तार आरोपी बाबू मजूमदार की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में एक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पत्नी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/QJG5xic

पराली जलाने में 93 प्रतिशत गिरावट, फिर भी क्यों निशाने पर पंजाब? आंकड़ों ने खोली पोल

Stubble Burning: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के अनुसार, 2026 के सीजन में किसानों ने 21,155 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदी हैं. इनमें सबसे अधिक 14,384 सुपर सीडर शामिल हैं. इसके अलावा 1,721 मल्चर, 1,346 हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, 1,123 जीरो टिल ड्रिल, 927 बेलिंग मशीनें और 874 स्ट्रॉ रेक खरीदी गई हैं. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/1Vu5OIt

नशे के खिलाफ पंजाब का नया दांव, 40 कॉलेजों में खुलेंगे 'संगत' क्लब; युवाओं को मिलेगी मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग

Punjab Mission Against Drugs: पंजाबव में सरकार लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इसके तहत कई कॉलेजों में  'संगत' मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए गए हैं. इसका मकसद युवाओं में मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना है.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/CVbWDRm

Thursday, 22 October 2026

'पंजाब सरकार योग्यता के दम पर मिलती है नौकरी न कि...', स्टूडेंट्स के लिए सीएम भगवंत सिंह मान का ऐलान

पंजाब में अब नौकरी योग्यता के दम पर मिलेगी, न कि सिफारिश या रिश्वत से. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं को रोजगार देने का भरोसा जताया है. पूरी खबर पढ़ें.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/AKS6PYO

आंध्र में निकाय चुनाव पर रोक: NDA ने बताया YSRCP की साजिश, SC के निर्देश के बाद सियासी घमासान

आंध्र प्रदेश के 100 शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया रुकने से तेज हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच एनडीए के नेताओं ने जगन की पार्टी वाईएसआरसीपी पर पूरी चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया है. ऐसे में निर्वाचन आयोग अब नामांकन की समयसीमा बढ़ाने समेत आगे के कदमों पर विचार करेगा.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/ZP1xWOX

घर में घुसे बदमाश, पास से मारी गोली; बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या

बंगाल के मालदा में तनाव बढ़ गया है. समीर घोष नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उसको पास से गोली मारी गई है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/Fp0UJ8c

Wednesday, 21 October 2026

पंजाब में 'खेल क्रांति' के नतीजे दिखने लगे, मान सरकार ने हजारों खिलाड़ियों को बांटे करोड़ों के इनाम

पंजाब में 'खेल क्रांति' के तहत मान सरकार ने करीब 40 हजार खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये के नकद इनाम बांटे हैं. जानिए कैसे पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रही है.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/6cglXAT

AI से क्राइम पर लगाम, पीड़ितों के साथ इंसानियत से काम: सीएम नायडू ने बताई स्मार्ट पुलिसिंग की राह, दिया ये खास मंत्र

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक कार्यक्रम में कहा कि पुलिसकर्मियों को अपराध रोकने के लिए एक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए. सीएम ने कहा कि जिस राज्य में कानून-व्यवस्था अच्छी होती है, वहां पर निवेश काफी अधिक आता है. 

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/rKSf0iJ

'त्योहार हो या मुश्किल वक्त, ड्यूटी पर तैनात रहती है पुलिस...,' 36,852 शहीदों को अमित शाह का नमन, लिस्ट में इस साल जोड़े 154 नए नाम

Amit Shah On Police Martyrs: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने शहीदों की सूची में 154 और कर्मियों के नाम जोड़े.   

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/6hsUKRL

Tuesday, 20 October 2026

मणिपुर में हिंसा पर भड़का कुकी संगठन, कांगपोकपी जिले में 24 घंटे के बंद का ऐलान, एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड को रहेगी छूट

Manipur Unrest News: मणिपुर में कुकी-जो बहुल कांगपोकपी जिले में 24 घंटे के बंद का एलान किया गया है. यह एलान कुकी-जो समुदाय से जुड़े संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने किया है.  

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/fuQdKFN

'हिम्मत है तो साबरमती से लॉरेंस बिश्नोई को निकालकर दिखाओ', उद्धव ठाकरे की फडणवीस को खुली चुनौती

उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से निकालने की चुनौती दी. उन्होंने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था, टाइगर श्रॉफ पर हमले और 'अर्बन नक्सलवाद' के दावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/4ezWEx0