Saturday, 29 December 2018

फेरी लगाकर मिक्सी बचने आए थे दोनों भाई, गहने देखकर बिगड़ी नीयत, फिर जो हुआ

बरूंदनी/बड़लियास।

बड़लियास थाना क्षेत्र के जाटों का सोपुरा में वृद्धा पर चाकू से हमला कर गहने छीनने के आरोप में रिमाण्ड पर चल रहे नरेन्द्र जाटव की निशान देही पर गुरुवार को वारदात के काम में लिया चाकू व महिला के लूटे गहने बरामद कर लिए गए। लूट की घटना के बाद भागते हुए चाकू को झाडि़यों में फेंक दिया था।


थानाधिकारी रामगोपाल चौधरी को पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र ने बताया कि उत्तरप्रदेश से राजस्थान में फेरी लगाकर वह और उसका भाई वीरेन्द्र मिक्सी बेचने आए थे। इसके लिए भीलवाड़ा में इलाका देखने पहुंचे। इलाका देखते समय उनको जाटों का सोपुरा में लादी जाट अकेली मिली। इससे गहने देखकर लालच में आ गए। इसके चलते उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों भाइयों ने हमीरगढ़ के निकट मण्डपिया में कमरा किराए पर लिया था।


बाइक पर साइड देखने निकले थे। आरोपी नरेन्द्र पांच दिन के रिमाण्ड पर चल रहा है। मालूम हो, गत 22 दिसम्बर को जाटा का खेड़ा निवासी लादी जाट खेत जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार वीरेन्द्र व नरेन्द्र वहां पहुंचे। किसी का पता पूछने के बहाने लादी को रोका और चाकू से हमला करके मांदलिया व नथ छीन ली। लादी के शोर मचाने से आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए। दोनों भाई बाइक लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो दो किलामीटर दूर बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। इससे वीरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई नरेन्द्र घायल हो गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CEKlAK

No comments: