Saturday, 17 October 2020

हैदराबाद और कोलकाता के बीच मैच आज दोपहर साढ़े तीन बजे से.....वापसी के लिए उतरेंगी दोंनों टीम

अबु धाबी। जीत की राह से भटकी डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और इयोन मोर्गन के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पिछली हार को भुलाकर रविवार को वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। हैदराबाद को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि कोलकाता को मुंबई ने आठ विकेट से धोया था। हैदराबाद की टीम आठ मुकाबलों में तीन जीत, पांच हार के साथ छह अंक लेकर पांचवें और कोलकाता आठ मैचों में चार जीत, चार हार के साथ आठ अंक पाकर चौथे नंबर पर है।
अच्छी शुरुआत पर देना होगा जोर
हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ मजबूत शुरुआत करनी होगी और वार्नर को भी अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती देने की जरुरत है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों प्रियम गर्ग, मनीष पांडे औऱ विजय शंकर को भी अपनी फॉर्म हासिल करनी होगी। हैदराबाद की गेंदबाजी चेन्नई के खिलाफ सधी हुई रही थी और उसके गेंदबाजों ने चेन्नई को चुनौतीपूर्ण स्कोर पर रोक दिया था। कोलकाता के बल्लेबाजों को राशिद खान, खलील अहमद और संदीप शर्मा की चुनौती से पार पाना होगा। राशिद के ऊपर हैदराबाद की गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा। हालांकि वह चेन्नई के खिलाफ विकेट हासिल करने में नाकाम रहे थे।
कोलकाता के पास ज्यादा मौका नहीं
दिनेश कार्तिक की जगह टूर्नामेंट के मध्य में कप्तानी संभालने वाले मोर्गन को मुंबई के खिलाफ की गयी गलतियों से सीख लेनी होगी क्योंकि अब टूर्नामेंट का दूसरा दौर शुरु हो गया है तथा कोलकाता के पास भुल सुधार के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कोलकाता की बल्लेबाजी मुंबई के खिलाफ एक बार फिर उसके लिए गले की फांस बनी थी जिसे उसे वक्त रहते सुधारना होगा। कोलकाता के बल्लेबाजों ने मुंबई के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए थे। कोलकाता के बल्लेबाजों को संयम रखकर बल्लेबाजी की जरुरत है।
पंजाब को आज आखिरी उम्मीद
दुबई। लगातार पांच जीत हासिल कर चुकी गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को ङ्क्षकग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आईपीएल प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करने उतरेगी जबकि पंजाब का लक्ष्य अपनी उम्मीदों को बनाए रखना होगा। मुंबई ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल की थी जबकि पंजाब को करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों आठ विकेट से जीत मिली थी। मुंबई आठ मैचों में छह जीत, दो हार के साथ 12 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है जबकि पंजाब की टीम के आठ मैचों में दो जीत, छह हार के साथ चार है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई अगर पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो उसका अंतिम चार में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा जबकि पंजाब के लिए अब एक भी हार उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37bV0Tg
via IFTTT

No comments: