प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार को राजधानी के विद्याधर नगर स्टेडियम में अपना शक्ति प्रदर्शन किया. यहां अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर स्कूल संचालकों ने सरकार को खुले रूप से चेतावनी दी. विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित स्कूल शिक्षा परिवार के इस महाकुंभ में सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो वो विधानसभा चुनाव में वोट से अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे. दावा किया गया कि इस समारोह में करीब 43 हजार स्कूल संचालक शामिल हुए. एसएसपी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पेंशन, बीमा, फीस वसूली के अधिकार सहित 12 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए और अगर सरकार उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो निजी स्कूल संचालक सड़कों पर उतरेंगे.जहाजपुर का नंबर न 1 न्यूज़ ब्लॉगर जहाजपुर भीलवाड़ा शहपुरा आसींद कोटडी आदि नगर की न्यूज़ सबे तेज जहाजपुर हलचल पर Thanks You Jahazpur
Thursday, 6 September 2018
निजी स्कूल संचालकों ने विद्याधर नगर स्टेडियम में किया शक्ति प्रदर्शन
प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार को राजधानी के विद्याधर नगर स्टेडियम में अपना शक्ति प्रदर्शन किया. यहां अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर स्कूल संचालकों ने सरकार को खुले रूप से चेतावनी दी. विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित स्कूल शिक्षा परिवार के इस महाकुंभ में सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो वो विधानसभा चुनाव में वोट से अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे. दावा किया गया कि इस समारोह में करीब 43 हजार स्कूल संचालक शामिल हुए. एसएसपी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पेंशन, बीमा, फीस वसूली के अधिकार सहित 12 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए और अगर सरकार उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो निजी स्कूल संचालक सड़कों पर उतरेंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment