Thursday, 6 September 2018

गिरिराजधाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

निवाई. श्री गिरिराज पदयात्रा संघ के तत्वावधान में गुरुवार को कृषि मंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से गिरिराजधाम के लिए पदयात्रा रवाना हुई। इससे पूर्व पदयात्रियों ने विधि-विधान से ध्वज पूजन कर गिरिराजधणी की आरती उतारी। पदयात्रा में भगवान गिरिराज की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।

 

पदयात्रा का जुलूस अहिंसा सर्किल, पटेल रोड, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, गणगौरी बाजार होता हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरकर दामोदर गौशाला पहुंचा। जुलूस में हजारीलाल चौधरी, शिवप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश कोलाडा, कैलाश धामाणी, राधामोहन खण्डेलवाल, पारस पहाडी, कालू धामाणी, राजेश काचरिया, महेश नाटाणी, कुंजबिहारी, कपिल, बृजमोहन अग्रवाल, राजेन्द्र चौधरी, रवि अग्रवाल, विनोद तिवाड़ी सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता व पदयात्री शामिल थे।

 

जयकारों के साथ रवाना हुई पदयात्रा
पचेवर. कस्बे के श्रीजी मन्दिर से डिग्गी कल्याणधणी के लिए दसवीं पदयात्रा सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। श्रीजी यात्रा मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम लक्षकार ने बताया कि पदयात्रा के तहत कल्याण धणी डिग्गी मन्दिर पहुंचकर दर्शन करते हुए ध्वज चढ़ाएंगे।

 

पदयात्री संघ के लिए भंवरलाल, छीतरमल सैनी पचेवर वाले ने भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। इस अवसर पर रमेश टेलर,सीताराम टेलर,कमलेश लक्षकार, उम्मेद सिंह, सुरेश शर्मा, किशन लाल टेलर सहित सैकड़ो श्रद्वालु पदयात्रा डिग्गी के लिए रवाना हुए।


ध्वज चढ़ाया
राणोली-कठमाणा. रहीमपुरा उर्फ धोलाभाटा से बगड़ी के जिंद बाबा धार्मिक स्थल के लिए द्वितीय पदयात्रा नाचते गाते रवाना हुई। पदयात्रा में कन्हैयालाल गुर्जर, रामकरण, रामस्वरूप, शंकरलाल, लक्ष्मीनारायण, सुरेश, रामनारायण आदि के नेतृत्व में पदयात्रा आगे बढ़ी।

 

पदयात्रियों ने शाम को बगडी जिंद बाबा के धार्मिक स्थल पर पहुंचकर पदयात्रा सफलता का ध्वज चढ़ाया। इसी प्रकार रानोली से चौथ का बरवाडा स्थित माता के दर्शनों के लिए पदयात्रा रवाना हुई। सुनील विजयवर्गीय ने बताया कि पदयात्रा सफलता को लेकर बीजासन माता मंदिर में ध्वज पूजा अर्चना की गई। खेड़ापति बालाजी के जाएंगे

रवाना होगी पदयात्रा

निवाई .राजेश पायलट नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बालाजी मंदिर हरभावता से शुक्रवार को द्वितीय पदयात्रा रवाना होगी। राजेश पायलट नवयुवक मंडल के नन्दलाल व आशाराम ने बताया कि सुबह 8 बजे पूजा अर्चना करके पदयात्रा बालाजी मंदिर हरभांवता से खेड़ापति बालाजी के लिए जुलूस के साथ रवाना होगी।

 

श्रीगणेश महोत्सव 12 से: टोंक. आनन्दम संस्था की ओर से अन्नपूर्णा डूंगरी गणेश मंदिर में श्रीगणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीगणेश महोत्सव-12 व 13 सितम्बर को मनाया जाएगा। संस्था महामंत्री राजेश मूमिया ने बताया कि महोत्सव में 12 सितम्बर को सिंजारा झांकी प भजन संध्या होगी। भजन संध्या में बालोतरा के प्रकाश माली भजनों की प्रस्तुति देंगे। 12 सितम्बर रात 8 बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NtZcEA
via IFTTT

No comments: