पाकिस्तान से वीजा लेकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए भारत आए 12 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार की सुबह इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने श्रीगंगानगर के जैतसर में गिरफ्तार कर लिया. राजकीय रेलवे पुलिस बल के सहयोग से जैतसर के नजदीक सरूपसर रेलवे जंक्शन से इनको गिरफ्तार किया गया. सभी को पूछताछ के लिए जैतसर पुलिस थाने में रखा गया है. ये सभी पाकिस्तान से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने के लिए वीजा लेकर भारत आए थे. जिसके बाद ये पाकिस्तान नहीं लौट कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 15 से श्रीगंगानगर होते हुए सूरतगढ़ पहुंच गए. सूरतगढ़ पहुंचने के बाद सभी सूरतगढ़-अनूपगढ़ सवारी गाड़ी से सरूपसर रेलवे जंक्शन पहुंचे, जहां इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने राजकीय रेलवे पुलिस बल के सहयोग से सभी को गिरफ्तार कर लिया.जहाजपुर का नंबर न 1 न्यूज़ ब्लॉगर जहाजपुर भीलवाड़ा शहपुरा आसींद कोटडी आदि नगर की न्यूज़ सबे तेज जहाजपुर हलचल पर Thanks You Jahazpur
Friday, 19 October 2018
श्रीगंगानगर के जैतसर में पकड़े गए 12 पाकिस्तानी नागरिक
पाकिस्तान से वीजा लेकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए भारत आए 12 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार की सुबह इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने श्रीगंगानगर के जैतसर में गिरफ्तार कर लिया. राजकीय रेलवे पुलिस बल के सहयोग से जैतसर के नजदीक सरूपसर रेलवे जंक्शन से इनको गिरफ्तार किया गया. सभी को पूछताछ के लिए जैतसर पुलिस थाने में रखा गया है. ये सभी पाकिस्तान से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने के लिए वीजा लेकर भारत आए थे. जिसके बाद ये पाकिस्तान नहीं लौट कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 15 से श्रीगंगानगर होते हुए सूरतगढ़ पहुंच गए. सूरतगढ़ पहुंचने के बाद सभी सूरतगढ़-अनूपगढ़ सवारी गाड़ी से सरूपसर रेलवे जंक्शन पहुंचे, जहां इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने राजकीय रेलवे पुलिस बल के सहयोग से सभी को गिरफ्तार कर लिया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment