टोंक. जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के अनुपात में इस बार ज्यादा बढ़े है। गत विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक नजर डाले तो पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाता का पंजीयन भी अधिक हुआ है।
गत विधानसभा चुनाव में पुरुष मतदाता 4 लाख 40 हजार 55 तथा महिला मतदाता 4 लाख 674 थे, जो इस बार बढ़ कर पुरुष 5 लाख 5 हजार 704 तथा महिला मतदाता 4 लाख 70 हजार 142 हो गई है।
ऐसे में गत विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार पुरुष मतदाता 65 हजार 649 तथा महिला मतदाता 69 हजार 468 बढ़ गई है। पांच साल में पुरुषों से 3 हजार 819 महिला मतदाता अधिक हुई है।
जिले के मतदाता भी 10 लाख के करीब होने वाले हैं। गत विधानसभा चुनाव में जिले के कुल मतदाता 8 लाख 40 हजार 729 थे, जो इस बार बढकऱ 9 लाख 75 हजार 846 हो गए हैं। ऐसे में जिले में एक लाख 35 हजार 117 मतदाता बढ़ गए हैं।
अधिक अंतर निवाई में
महिला-पुरुष मतदाओं में सर्वाधिक अंतर निवाई विधानसभा क्षेत्र में है। यहां दोनों के बीच 10 हजार 722 का अंतर है। वहीं सबसे कम 6 हजार 923 का अंतर टोंक विधानसभा क्षेत्र में है।
इसके अलावा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार 312 तथा मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार 605 का अंतर है।
जबकि गत विधानसभा चुनाव में मालपुरा में 8 हजार 343, निवाई में 11 हजार 219, टोंक में 8 हजार 531 तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार 288 महिला-पुरुष मतदाता का अंतर था। ये अंतर इस बार काफी घट गया है।
ये हैं अभी मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल
मालपुरा 125623 118018 243641
निवाई 128242 117520 245762
टोंक 114730 107807 222537
देवली-उनियारा 137109 126797 263906
वर्ष 2014 के मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल
मालपुरा 110331 100988 212319
निवाई 110129 98910 209039
टोंक 99119 90588 189707
देवली-उनियारा 120476 109188 229646
स्रोत- निर्वाचन विभाग, टोंक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CY3qiI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment