जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में बुधवार दोपहर दोस्ती से मना करने पर एक युवक ने युवती पर सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले आरोपी युवक ने दबाव बनाने के लिए खुद पर भी चाकू से वार किया। घटना थाने से महज 100 मीटर दूरी पर हुई।
थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली युवती जब ऑफिस के बाहर थी तो युवक आदित्य शर्मा उसके पास आया और चाकू दिखाकर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पहले तो खुद को मारने की धमकी दी और सीने व हाथ पर चाकू से वार कर लिए। फिर उसने युवती पर हमला कर दिया। जिससे युवती की पीठ व हाथ पर चोट आई है। घटनाक्रम देख थाने के बाहर खड़े एसआई रामेश्वर और युवती के ऑफिस के स्टाफ ने भागकर के आरोपी को पकड़ लिया और युवती को नजदीक के निजी अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बीटैक कर रहा युवक
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक आदित्य शर्मा मूलत: सीकर का रहने वाला है और गोपालपुरा बाइपास पर किराए से रहकर के बीटैक कर रहा था। युवक-युवती की पहचान कॉलेज में ही हुई थी। युवती बिहार की रहने वाली है। आरोपी युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस मामले की आगे जांच करेंगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NMJArR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment