Thursday, 18 October 2018

मानवेंद्र के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर बाड़मेर में मनाया गया जश्न

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले स्वाभिमान रैली में भाजपा को मानवेंद्र सिंह ने अलविदा कहने के बाद बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया. इस दौरान कांग्रेस के कई राजस्थान से जुड़े नेता मौजूद रहे तो वहीं मानवेंद्र सिंह की कांग्रेस में जाने की खबर के बाद बाड़मेर जिले में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की. इस दौरान कांग्रेस की भी कई कार्यकर्ताओं ने भी पटाखे फोड़ और मिठाइयां बांटी. कांग्रेस के बाड़मेर नगर परिषद के अध्यक्ष लूणकरण बोथरा ने कहा कि मानवेंद्र सिंह का कांग्रेस में स्वागत है.

No comments: