विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नेहरू पार्क में शस्त्र पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में संघ के स्वयं सेवकों ने गणवेश में आत्मरक्षा के लिए दंड संचालन का भी प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान संघ के जोधपुर प्रांत के संचालक गंगाविशन जी के नेतृत्व में शस्त्र पूजा की गई. कार्यक्रम में जिला संचालक अमरचंद व सह जिला संचालक राजेंद्र सिंघल ने भी अपना उद्बोधन दिया. जोधपुर प्रांत के संचालक गंगा विशन जी ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी का पर्व शक्ति का प्रतीक पर्व है. इस अवसर पर हमें देश राष्ट्र को मजबूत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए ओर इस दिशा में हमें हर समर्पण के लिए तैयार रहना चाहिए.जहाजपुर का नंबर न 1 न्यूज़ ब्लॉगर जहाजपुर भीलवाड़ा शहपुरा आसींद कोटडी आदि नगर की न्यूज़ सबे तेज जहाजपुर हलचल पर Thanks You Jahazpur
Saturday, 20 October 2018
श्रीगंगानगर में संघ ने किया शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन
विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नेहरू पार्क में शस्त्र पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में संघ के स्वयं सेवकों ने गणवेश में आत्मरक्षा के लिए दंड संचालन का भी प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान संघ के जोधपुर प्रांत के संचालक गंगाविशन जी के नेतृत्व में शस्त्र पूजा की गई. कार्यक्रम में जिला संचालक अमरचंद व सह जिला संचालक राजेंद्र सिंघल ने भी अपना उद्बोधन दिया. जोधपुर प्रांत के संचालक गंगा विशन जी ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी का पर्व शक्ति का प्रतीक पर्व है. इस अवसर पर हमें देश राष्ट्र को मजबूत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए ओर इस दिशा में हमें हर समर्पण के लिए तैयार रहना चाहिए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment