Thursday, 18 October 2018

दुकान के बाहर खड़ी की बाइक, साइड में करने को कहा तो व्यापारी से मारपीट

भीलवाड़ा। आजाद चौक में दुकान के बाहर खड़े वाहन को साइड में खड़े करने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने मंगलवार शाम दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट की। व्यापारियों के जमा हो जाने से युवक भाग गए। व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है।

पुलिस के अनुसार आजाद चौक में गोरजा क्रिएशन के बाहर कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। व्यापारी सौरभ जाखेटिया ने युवक को वाहन को साइड में खड़ी करने के लिए कहा, तो युवक बदसलूकी पर उतारू हो गया। वह वहां से रवाना हो गया। कुछ देर बाद साथियों को लेकर वहां पहुंचा और दुकान में घुसकर सौरभ और वहां कार्यरत टूना मुखिया से मारपीट की। इससे टूना के चोटे आई। व्यापारियों के जमा हो जाने से युवक भाग गए। व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। व्यापारियों ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EvOji6

No comments: