Monday, 22 October 2018

दशहरा मेला महोत्सव के तहत कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को किया रोमांचित

निवाई. नगरपालिका की ओर से शुक्रवार रात प्रताप स्टेडियम में अलबेली लोक कला मंडल के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दशहरा मेला महोत्सव के तहत कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित किया।

 

कलाकार तारा चौहान, मीनाक्षी, ममता, ऊषा व अनिता ने मोर बोल र ओ मलजी मोर बोल र.., काल्यो कूद पड्यो मेळा म.., लुल जाए रे हरिया पोदीना .., म्हारो हेलो सुणों जी रामा पीर.., आई सावणिया री तीज मेळो देखण जाला.., सतरंगी म्हारों लहरियो.., सावण आयो र बलम प्यारा.., देख आई म्हारा बलमा.., जीजा तू कालो म गोरी घणी.., बाईसा रा बीरा जयपुर जाज्यो जी.., म्हारा हिवडो र हार टूट्यो .., की प्रस्तुतियां दी।

 

सीताराम, मनोज व रामप्रसाद शर्मा ने भवाई नृत्य, नाग लपेटा, कालबेलिया, चरी, घूमर, पणिहारी, चिरमी सहित लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को रोमांचित कर दिया। नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को तम्बाकू छोडने का संदेश दिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, शिवप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश कुमावत, पार्षद रतनदीप गुर्जर मौजूद थे।


शोभयात्रा निकाली
अलीगढ़. चौरू व सोप गांव में रावण के पुतले का दहन, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, शंकर-पार्वती व भगवान परशुराम की शोभायात्राएं निकाली। भगवान राम की सवारी रवाना हुई, जो तालाब किनारे पहुंची। जहां राम, लक्ष्मण, हनुमान नाव में बैठकर टापू पर पहुंचे। जहां रावण के पुतले पर अग्नि बाण छोडकऱ दहन किया।

 

इसी प्रकार अलीगढ़ के दशहरा मैदान में 35 फीट लम्बे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले बालाकिला चौराहे से भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, शिव शंकर पार्वती व भगवान परशुराम की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

 

इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उनियारा पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार थे। विशिष्ट अतिथि उनियारा तहसीलदार गजानंद जांगिड़ व कैलाश चतुर्वेदी थे। अध्यक्षता अलीगढ़ सरपंच भगवान सहाय शर्मा ने की।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CYMed2
via IFTTT

No comments: