Saturday, 20 October 2018

तारानगर में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली

तारानगर में राज्य निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई. रैली को राजस्थान निर्वाचन आयोग के ब्रांड एम्बेसडर एवं पैरा ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया व रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने रवाना किया. रैली राजगढ़ रोड स्थित अहिंसा सर्किल से शुरू हुई जो गौरव पथ, अम्बेडकर सर्किल, मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची. तहसील कार्यालय के आगे मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर विचार गोष्ठी हुई. झाझड़िया ने युवाओं से मतदान पर्व में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की दशा व दिशा को तय करेगी. तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने युवाओं को चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी.

No comments: