Friday, 19 October 2018

वायदा बाजार में कर्ज में डूबा व्यापारी करोड़ों लेकर चम्पत

कोटा. भामाशाह मंडी से तीन दिन पहले एक व्यापारी अचानक गायब हो गया, इससे मंडी व्यापारियों व किसानों में हड़कम्प मच गया। व्यापारी का किसानों व व्यापारियों से करोड़ों रुपए का लेन-देन चल रहा है।

पार्किंग जोन खाली, नो पार्किंग की डबल वसूली...

व्यापारियों ने बताया कि गायब होने वाला वायदा कारोबार का बड़ा व्यापारी था। उसे वायदा बाजार में करोड़ों रुपए का घाटा लगा। इसके बाद फर्म के तीनों भाई अचानक दुकान बंद कर भाग गए। इसके बाद तलाश करने पर उनके घर पर भी ताला लगा मिला। उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा।

Me too campaign : प्रिया रमानी और विंता नन्दा के समर्थन में कोटा में गूंजा गीत...

इस पर लोगों ने अनंतपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की है। अनंतपुरा थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि वे पिछले दो दिन से छ्ट्टी पर थे। ऐसे में उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मामले को दिखवाया जाएगा।

एक चिंगारी ने जला दी टापरी ...

किशोरी का अपहरण व बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
कोटा. प्रेमनगर अफोर्डेबल हाउसिंग योजना से 13 अक्टूबर को एक किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उद्योग नगर थानाधिकारी विजयशंकर शर्मा ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

खूब छकाया पुलिस को आखिर धरे गए... बच न सके कानून के हाथों से

इसमें बताया था कि किशोरी के माता-पिता नहीं होने से वह बुआ के पास अफोर्डेबल आवास योजना में रहती थी। उसे बूढ़ादीत के काकरवाड़ा गांव निवासी कालू वाल्मीकि भगाकर ले गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर किशोरी को दस्तयाब किया। किशोरी का मेडिकल व 164 के बयान करवाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PC69RD
via IFTTT

No comments: