Wednesday, 17 October 2018

खुशखबरी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया इस परीक्षा का परिणाम, इतने पदों पर लगेगी सरकारी नौकरी

जयपुर।

RSMSSB की सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के टाईपिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की ओर से टंकण परीक्षा का परिणाम की शीट वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। जहां पर अभ्यर्थी अपने रोल नंबर व जन्मदिनांक प्रविष्ट करके किए गए टंकित परीक्षा कार्य की शीट पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते है।

गौरतलब है कि सूचना सहायक लिखित भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 5 अक्टूबर को टंकण गति परीक्षा हुई थी। इसके लिए जयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चार पारियों आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा 12 मई को आयोजित हुई थी। अब सफल अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित Information Assistant की परीक्षा में पदों की कुल संख्या 1302 है। सूचना सहायक भर्ती लिखित परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट 9 सितंबर 2018 को जारी किया गया था। वहीं टाइपिंग टेस्ट परीक्षा 5 अक्टूबर 2018 को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम बुधवार 17 अक्टूबर को बोर्ड ने घोषित किया है। सूचना सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AejcmV
via IFTTT

No comments: