Friday, 19 October 2018

बहु के साथ सास की वॉक, रैम्प पर बेटे के संग चले पिता

भीलवाड़ा।

 

जगमगाते रैम्प पर डीजे की धुन और चहलकदमी करते सास-बहु और पिता-पुत्र। यह नजारा था मिस अग्रवाल प्रतियोगिता का, जो अग्रवाल उत्सव भवन में अग्रसेन जन्मोत्सव के तहत गुरुवार को हुए। अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल व अग्रवाल महिला मण्डल के 13 दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को आर्ट एंड क्राफ्ट, संस्कृत श्लोक व फैशन नाइट हुई। समाज के बालक-बालिकाओं ने क्ले का प्रयोग कर फल, सब्जियां, जानवर, कार्टून किरदार, गॉव का दृश्य, शिवलिंग व गणेश आदि की रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनाई। विभिन्न वर्गो में कृतिका अग्रवाल, वंश अग्रवाल, चार्वी अग्रवाल, राशि अग्रवाल, वर्शिका मित्तल प्रथम व रचित सिंहल, निरवी मित्तल, सांवी अग्रवाल, मन्नत गोयल, खुशी बंसल द्वितीय तथा भव्या अग्रवाल, मैत्री मित्तल, अंश हिम्मतरामका, शिवांशी गोयका, भावी अग्रवाल, हर्षित बंसल, अंजली अग्रवाल तृतीय रहे।
संस्कृत श्लोक में ललिता अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल प्रथम व अक्षिता मित्तल, कनिका नाथानी द्वितीय तथा स्नेहा अग्रवाल, मन्नत गोयल, दिव्यांश गोयल, सुहानी अग्रवाल तृतीय रहे।

 

नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नीरज हिम्मतरामका ने बताया कि अग्रसेन जन्मोत्सव का समापन दशहरा मेले व रावण दहन के साथ होगा। सचिव अमित नागौरी ने बताया कि 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ कुम्भकरण व मेघनाद के 35-35 फीट ऊंचे तथा खर व दुषण के 25-25 फीट पुतलों का दहन अग्रवाल उत्सव भवन में शाम सात बजे होगा। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा। जयपुर के शोरगरों की टीम आतिशबाजी पेश करेगी। अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया व सचिव रितु नागौरी ने बताया कि दशहरा मेले में फूड, हैण्ड क्राफ्ट, डिस्पले, गेम्स, कोशल विकास आदि की लगभग 50 स्टॉल पर भी लोग आनन्द ले सकेंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PIrskq

No comments: