Sunday, 21 October 2018

गैंगरेप से बचने को निर्वस्त्र अवस्था में चौथी मंजिल से कूदी युवती, सेक्स रैकेट की जांच कर रही पुलिस

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में शुक्रवार रात एक युवती ने दो बलात्कारियों से बचने के लिए निर्वस्त्र अवस्था निर्वस्त्र अवस्था में में ही चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि जमीन पर मिट्टी होने से युवती की जान बच गई, लेकिन उसकी कमर और हाथ-पैरों में चोट आई है।

 

बताया जा रहा है कि नेपाल निवासी 23 वर्षीय युवती मुंहबोले भाई के बुलावे पर चार दिन पहले ही जयपुर आई थी। वह मुहाना मंडी गेट नंबर 3 के पास भरत अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रह रही थी। शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवक फ्लैट में पहुंचे।

 

युवती का आरोप है कि एक युवक ने उससे बलात्कार किया व दूसरा जबरदस्ती करने लगा तो उसने खुद को बालकनी में बंद कर लिया। जब बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो वहां से कूद गई। रात करीब दो बजे युवती के गिरने की आवाज से जागे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया।

 

पुलिस ने मूलत: लालसोट निवासी कमल सैनी (24) और लोकेश सैनी (18) को गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मानसरोवर के. के. अवस्थी ने बताया, झोटवाड़ा निवासी जहूर मोहम्मद उर्फ जावेद ने यह फ्लैट किराए पर ले रखा है। उसे हिरासत में लेकर सैक्स रैकेट व मानव तस्करी के तहत भी जांच कर रहे हैं।

 

सेक्स रैकेट की कर रही जांच!
पुलिस ने बताया कि कमल व जावेद वेश्यावृत्ति में लिप्त हैं और उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों एक-दूसरे के एंटी हैं। कमल को यहां पर लड़की के होने का पता चला तो वह रात में नशे में लोकेश के साथ वहां पर पहुंचा। कमल के घर पर लोकेश खाना बनाता है और दोनों महारानी फार्म पर रहते हैं।

 

लोकेश ने युवती के साथ बलात्कार किया और जब कमल जबरदस्ती कर रहा था तो युवती बाहर जाकर कूद गई। कमल तौलिया लपेट कर ही वहां से भागा था। अन्य फ्लैट में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस फ्लैट में कई बार अलग-अलग युवतियां आती रही हैं। जावेद किसी से कोई बातचीत नहीं करता था। वहीं फ्लैट में सफाई करने वाली महिला ने बताया कि उसने भी अलग-अलग लड़कियों को फ्लैट पर देखा है।

 

बंद कर गया था फ्लैट
युवती मुंहबोले भाई जावेद के बुलावे पर दिल्ली से आई थी और उसने ही युवती को फ्लैट में ठहराया था। जावेद फ्लैट को बाहर से बंद करके चला गया। रात में युवती सो रही थी, तभी दोनों युवक आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yUxzLd
via IFTTT

No comments: