Thursday, 18 October 2018

दिल्ली-सीकर ट्रेन का इंजन हुआ फेल, तीन घंटे परेशान रहे यात्री

उत्तर पश्चिमी रेलवे की ट्रेन संख्या 14 812 का बुधवार को इंजन फेल हो गया. इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई. दिल्ली से चलने वाली इस ट्रेन का इंजन झुंझुनूं जिले के डूंडलोद-मुकुंदगढ़ स्टेशन से कुछ पहले ही खराब हो गया. करीब सवा बारह बजे खराब हुए इंजन की सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद सीकर से इंजन आना था. लेकिन सीकर में मौजूद अतिरिक्त इंजन रींगस गया हुआ था. इसलिए उसे पहले सीकर और बाद में मुकुंदगढ़ के लिए भेजा गया. इस दौरान तपती धूप में करीब तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. पीने के पानी के लिए भी यात्रियों को तरसना पड़ा. करीब साढ़े तीन बजे रींगस से इंजन पहुंचा. जिसके बाद रेल को सीकर के लिए रवाना किया गया.

No comments: