Wednesday, 17 October 2018

मायानगरी की चकाचौंध से सहमी हुई थी मानसी..

कोटा . मैं तुम्हारी तरह परफेक्ट नहीं हूं... मुझमें भी असुरक्षा की भावना है, मुझमें भी कमियां हैं... मुझे अभी भी जिंदगी में काफी कुछ सीखना है... लेकिन फिलहाल मैं अपने जीवन, अपने सफर का आनंद ले रही हूं... जीवन ने जो दिया उसे स्वीकार कर रही हूं और इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार भी हूं...

बी टाउन की एक आम लड़की की तरह ही मॉडल मानसी दीक्षित को भी अपना दायरा पता था। वह अपनी खूबियों से ही नहीं, कमियों से भी अच्छी तरह वाकिफ थी। मायानगरी की चकाचौंध से वह सहमी हुई भी थी, लेकिन उसे मुकाबले की रहगुजर से मुंह मोडऩा पसंद नहीं था। सोशल मीडिया पर खासी पॉपुलर हो चुकी मानसी की पोस्ट खंगालने के बाद उसकी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं का खुलासा होता है।

कोटा की मॉडल की मुंबई में हत्या, शव को सूटकेस में रखकर फेंका ...


सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव थी
मानसी पर्सनल लाइफ और अपने असाइनमेंट की व्यस्तताओं के बावजूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। इंस्टाग्राम पर उसके 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां पोस्ट की गई तस्वीरें उसकी जिंदगी का फलसफा बयां करती नजर आती हैं। मानसी ने फेसबुक कवरपेज पर एक बैकग्राउंड इमेज लगा रखी है, जिसमें वह लिखती है 'आई एम मी, मैं, मैं हूं और यह तुम कभी नहीं हो सकते।Ó बड़ी बात यह है कि मानसी ने यह पोस्ट महज 16 साल की उम्र में अपलोड की थी। आठ साल की उम्र में पहली बार किड्स कांटेस्ट में उसे विजेता चुना गया था और उसके बाद वर्ष 2014 में वह मिस कोटा कांटेस्ट की रनरअप भी रह चुकी थी। पिछले छह महीने से स्थाई तौर पर वह मुम्बई में ही बस गई थी।

देखिए .. कोटा में यहां बीता मॉडल मानसी दिक्षित का बचपन...

भरपूर था हौसला
फेसबुक पर अपलोड मानसी के डब्समैश विडियो को देखकर कोई भी आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि वह अपने करियर और भविष्य को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट थी। हिंदी फिल्मों का शौक तो बहुत था, लेकिन फेवरिट स्टार वह खुद को ही मानती थी। घूमने फिरने का भी उसे खासा शौक था। वह अपने दोस्तों के साथ इसी साल दुबई और बैंकाक घूमने भी गई थी।

देखिए तस्वीरें.... खासी बोल्ड थी मॉडल मानसी, बचपन से था मॉडलिंग का शौक......

जिंदगी थी मां
मानसी अपने करियर के मुताबिक मायानगरी की चकाचौंध से सामंजस्य बैठा खुद को ढालने में जुटी थी। उसे अपने परिवार की अहमियत भी बखूबी पता थी। इंस्टाग्राम पर अपलोड इस तस्वीर में वह हाथ पर गुदा टैटू दिखाती नजर आती है। जिसमें न सिर्फ बड़ी खूबसूरती से हिंदी में 'मांÓ गुदा हुआ लिखा था, बल्कि आशीर्वाद देता मां का हाथ भी साफ नजर आता है।

पड़ोसियों ने कहा कि अच्छी और बोल्ड थी मानसी
मानसी की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैली। जिसने भी उसकी नृशंस हत्या के बारे में सुना, वह एकबारगी स्तब्ध रह गया। पड़ोसियों ने कहा कि मानसी बचपन से ही काफी बोल्ड और फ्रेंक लड़की रही। उसे एक्टिंग, मॉडलिंग से विशेष लगाव था। वह बचपन से ही ऐसे कार्यक्रमों में न केवल भाग लेती थी। बल्कि अन्य बालिकाओं को भी ऐसे क्षेत्रों में अपना कॅरियर बनाने के लिए उत्साह भरती थी। मानसी की तमन्नाओं को पूरा करने के लिए उसकी मां ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मां का समर्थन मिलने वह तेजी से आगे बढ़ी। मिस कोटा की रनर अप रही थी। महज 8 वर्ष की आयु में उसने मॉडलिंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया। वर्ष 2010 में उसने मिस प्रिंसेज प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 14 साल की उम्र में वर्ष 2014 में कोटा में मिस कोटा प्रतियोगिता में मानसी रनर अप भी रही।पिता की जगह बहन कर रही नौकरीमानसी मुम्बई में रहकर मॉडलिंग में कॅरियर बना रही थी। उनके पास धारावाहिकों समेत विज्ञापन में काम किया था। उसके पिता रेलवे में थे, जिनकी कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। उनके स्थान पर मानसी की बहन रेलवे के डीआरएम ऑफिस में कार्यरत है।

छोड़ गई निशां
मानसी ने मॉडलिंग के दौरान हुआ फोटोशूट की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ऐसे हर्फ उकेर दिए, जो उसकी जिंदगी का आखिरी सच साबित हुए। मानसी इस साल के शुरुआत में अपलोड की गई अपनी पोस्ट पर लिखती है कि 'मैं जब लोगों की जिंदगी से जाती हूं तो निशां छोड़ जाती हूं, यह अच्छा हो या बुरा, लेकिन आप इसके जरिए मुझे हमेशा याद रखेंगे। यकीनन आज मानसी भले ही दुनिया छोड़ गई हो, लेकिन उसकी यादें हमेशा के लिए कोटा ही नहीं मायानगरी के जेहन में भी दर्ज हो चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AfmczI
via IFTTT

No comments: