Saturday, 20 October 2018

बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कर किया शक्ति प्रदर्शन

भरतपुर में गुरुवार को विजयादशमी पर बजरंग दल ने शस्त्र पूजन कर शक्ति प्रदर्शन किया. बजरंग दल के संयोजक लखन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला. भगवा रंग में रंगे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का प्रदर्शन किया. इस दौरान सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संकल्प लिया. साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया . इस दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर देश हित में कार्य करने और देश को मजबूत करने के लिए एकता और अखंडता का संदेश दिया.

No comments: