टोंक. वन विभाग एवं नवीं बटालियन आरएसी टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आरएसी परिसर टोंक में 6 9 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक टोंक योगेश कुमार दाधिच, विशिष्ट अतिथि एडीएम कैलाश चन्द उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमाण्डेन्ट नवी बटालियन आरएसी टोंक कल्याण मल मीना ने की। जिला वन अधिकारी सुचेक गौड, कमाण्डेन्ट व अतिथियों ने पौधारोपण कर वन महोत्सव का उद्घाटन किया। जिला वन अधिकारी व कमाण्डेन्ट नवी बटालियन आरएसी ने वन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेन्ट पवन कुमार जैन, एसीएफ सुरेश अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक, दिव्या मित्तल, बने सिंह, अदिति कांवट, ओम प्रकाश गौतम, व हूमायूं कबीर खान, राजकुमार सहित नवी बटालियन आरएसी टोंक के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदीप पंवार ने किया।
साढ़े तीन सौ मरीज का उपचार
टोंक. अंहिसा स्तम्भ सर्किल पटेल सर्किल टोंक में सीता देवी पाटनी पत्नी एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार जैन निवारिया वालों की स्मृति में तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर, नाड़ी परीक्षण व योग ध्यान नि:शुल्क शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
टैक्स एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार जैन एवं वैशाली जैन, वैभव पाटनी ने बताया कि शिविर में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरके जैन एवं सहायक संगम मिश्रा द्वारा मोटापा, लकवा, रक्तचाप, मिर्गी, एसीडीटी, दमा, माईग्रेन, ऑर्थराईटिस, सफेद दाग, साइटिका, अपेन्डिक्स ,टांसिल, कमर दर्द, स्त्रियों के प्रदर रोग, चर्म रोग के साढ़े तीन सौ से अधिक रोगियों का उपचार किया गया।
मालपुरा में कवि सम्मेलन कल
मालपुरा. दशहरा महोत्सव व नगरपालिका की ओर से विजयादशमी की पूर्व संध्या पर सुभाष सर्किल पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुमार जैन ने बताया कि धर्म, देशभक्ति व हास्य पर आधारित कवि सम्मेलन में कवि कैलाश मण्डेला, राजकुमार बादल, उत्तरप्रदेश के गौरव चौहान, अमित शर्मा, छतीसगढ़ की माधुरी किरण, आनन्द रत्नू, बूंदी के अन्दाज हाड़ौती, कोटा के भूपेन्द्र राठौड़, मध्यप्रदेश के रामू हठीला, स्थानीय कवि कौशल कौशलेन्द्र अपनी कविताओं की रचना पेश करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J643am
via IFTTT
No comments:
Post a Comment