Thursday, 18 October 2018

आशापुरा माता मंदिर परिसर में नगर निगम ने किया भजन संध्या का आयोजन

कोटा में मंगलवार की रात 125वें राष्ट्रीय दशहरा मेले व नवरात्रि महोत्सव की सप्तमी के अवसर पर कोटा नगर निगम की ओर से किशोरपुरा आशापुरा माता मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन हुआ. जिसमें भजन गायक प्रवेश शर्मा ने देर रात तक भक्तों को मां दुर्गा के भजनों से बांधे रखा. कलाकारों ने भी मां शक्ति के महापर्व नवरात्रि में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं. भोले शंकर व मां पार्वती के रूप में कलाकारों ने भजन संध्या पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. भगवान शिव व महागौरी के स्वरूप आए कलाकारों ने शिव नृत्य किया. भगवान शिव की सवारी नंदी छोटे बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा.

No comments: