Friday, 19 October 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव- मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हाइटैक प्रचार में जुटे सियासी दल

जयपुर। चुनाव में खुद को सक्रिय रखने और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सियासी दल इस बार हाइटैक प्रचार में जुटे हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हाईटैक प्रचार सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है। यह सामग्री मथुरा, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से मंगवाई जा रही है। इस बीच बाजार में भी प्रचार सामग्री सजनी शुरू हो गई है।

 

इनमें फिलहाल दोनों प्रमुख दलों से जुड़ी प्रचार सामग्री की ही मांग है। इसी आधार पर व्यापारी कटआउट, झंडे सहित कई सामग्री बनाने में जुटे हैं। हालांकि स्थानीय बाजार में फिलहाल अब तक चली आई पारंपरिक प्रचार सामग्री ही ज्यादातर नजर आ रही है। फिलहाल अभी वे कार्यकर्ता प्रचार सामग्री बनवा रहे हैं, जो दलों में टिकट की दावेदारी में जुटे हैं और इसी आधार पर खुद को प्रमोट कर रहे हैं।

 

भाजपा: थ्री-डी तकनीक युक्त फ्लेक्स
भाजपा ने थ्री-डी तकनीक युक्त तख्तीनुमा फ्लेक्स बनवाए हैं। इनमें प्रधानमंत्री और थोड़ा से घुमाने पर मुख्यमंत्री की फोटो नजर आएगी। रंग-बिरंगी गांधी टोपी भी आकर्षित करेगी। लाइट युक्त कमल के फूल चमकेंगे। कमल के फूल की ही बांदरवाल भी होगी, जिसमें लिखा होगा मेरा घर, भाजपा का घर। ग्रामीण मतदाताओं के लिए पंखीनुमा प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी। बिजली बंद रहने के समय यह पंखी हवा और प्रचार दोनों के काम आएगी।

 

कांग्रेस: साफे, बैलून और ऑडियो-वीडियो
कांग्रेस इस बार ऑडियो-वीडियो प्रचार पर जोर देगी। सरकार की खामियों और खुद की बेहतरी को ऑडियो-वीडियो के जरिए वायरल कर रही है। जयपुर में दावेदार अपने स्तर पर भी इस पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा गांधी टोपी पर जोर रहेगा। हाथ के फ्लेक्स पर फोटो लगाई जाएगी ताकि दावेदारों का चेहरा सीधे दिखाई दे। खास साफे बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें बूथ स्तर के कार्यकर्ता पहनेंगे। छोटे एयर बैलून भी लाए जाएंगे, जो बूथ स्तर के आयोजनों में उड़ाए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CTHuVV
via IFTTT

No comments: