टोडारायसिंह. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना को लेकर बुधवार को घर-घर कुलदेवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इधर, बावड़ी स्थित मां जलदेवी माता के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं अपन नवजात व परिजनों के साथ मां के दरबार में पहुंची। जहां श्रद्धा से शीश झुकाकर मन्नत मांगी तथा पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में सजाई गई माता की झांकी के दर्शन किए। सुबह से माता के दर्शनों का श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। टोडारायसिंह, मालपुरा, पन्द्राहेड़ा, हमीरपुर, टोंक समेत अन्य मार्गो पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों की रेलमपेल रही। मंदिर से प्रत्येक मार्ग पर करीब एक किमी तक लोगों की पैदल, कनक दण्डवत करने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। मंदिर से मुख्य बस स्टेण्ड तथा पन्द्राहेड़ा तिराहे तक सजी खिलौने, प्रसाद व अन्य घरेलु सामानों की दुकानों पर लोगों के खरीददारी करने से मेले जैसा माहौल रहा।
नानी बाई का मायरा लीला का मंचन
उनियारा. कस्बे में नवरात्र महोत्सव के तहत श्रीचामुण्डा माता मंदिर परिसर में चल रही रासलीला के दौरान सोमवार रात श्रीराधांचल लीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने नानी बाई रो जी का मायरा लीला का मंचन किया गया। इसमें श्रद्धालु महिला-पुरुष भाव-विभोर हो गए। नानी बाई का मायरा लीला का कलाकारों ने बहुत मार्मिक मंचन किया। इससे कार्यक्रम देखने आए महिला-पुरुष श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। मायरे में समाजसेवी सत्यनारायण पारीक, धनराज सोनी, सत्यनारायण सोनी सहित कई महिला-पुरुषों ने नानी बाई का कपड़े, फल, मिठाई, धन से मायरा भरा। रासलीला के कथावाचक स्वामी प्रेमीजी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से लोगों को सभी प्रकार के संदेश तथा उनके परिणाम बताए है। लोगों को रासलीला में अधिक से अधिक संख्या में आकर लीला का आनन्द लेना चाहिए, जिससे उन्हें धर्म की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।
माता की पूजा-अर्चना
मालपुरा. क्षेत्र में बुधवार को दुर्गाष्टमी पर घर-घर में श्रद्धालुओं द्वारा कुलदेवी की पूजा-अर्चना की जाकर भोग लगाया जाएगा। महिलाओं द्वारा मंदिरों में जाकर माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। सिंधौलिया माताजी, ऊन की माताजी, चावण्डा माता नगर, चांदसेन माताजी, गुणात माता कडीला, चामुण्डा माता लावा मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J4JVoU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment