भीलवाड़ा।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष उदयलाल भड़ाणा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चेक अनादरण के तीन स्थायी वारंट थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वरसिंह के अनुसार ट्रांसपोर्टनगर के यूबी फ्रेट कैरियर के प्रोपराइटर भड़ाणा के खिलाफ विशिष्ट न्यायालय संख्या एक (एनआई एक्ट मामलात) की अदालत से दो तथा एनआई एक्ट संख्या दो की अदालत से एक वारंट था। काफी समय से भड़ाणा अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। एेसे में उनके खिलाफ अदालत ने वारंट निकाल रखा था। उसके खिलाफ चेक अनादरण के तीन स्थायी वारंट थे।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हमीरगढ़. क्षेत्र में बुधवार रात को ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी ने बताया कि कान्याखेड़ी निवासी भैरूलाल गुर्जर (40) ओज्याड़ा चौराहे से बाइक पर ओज्याड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में श्रीपाइप फैक्ट्री के सामने ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। इससे गम्भीर घायल हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pb8lm7
No comments:
Post a Comment