Saturday, 20 October 2018

रंग-बिरंगे व गरबे का परिधान पहनकर आई युवतियों एवं महिलाओं ने गरबा और डांडिया रास में हिस्सा लिया


टोंक. कोली समाज विकास समिति की ओर से हनुमान मंदिर में डाण्डिया कार्यकर्म हुआ। समिति अध्यक्ष हेमंत बुंदेल ने बताया कि अखिल भारतीय कोली समाज जिलाध्यक्ष रमेश महावर ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुरुआत की।

 

इसके बाद रंग-बिरंगे व गरबे का परिधान पहनकर आई युवतियों एवं महिलाओं ने गरबा और डांडिया रास में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद पंकज महावर, कंवरीलाल पटेल, राजू पटेल, जसवंत महावर, भगवान दास, बुद्धि प्रकाश, महावीर प्रसाद आदि मौजूद थे।

 


निवाई. शहर में डाडिया महोत्सव को लेकर कई कॉलोनियों, मन्दिरों एवं विद्यालयों में डांडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन्दिरा विस्तार कॉलोनी में फ्रेन्डस ग्रुप की ओर से डांडिया महोत्सव के आयोजन को लेकर महिलाओं एवं युवतियों ने डांडिया में भाग लिया।

 

इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सीमा माथुर ने माताजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की। आयोजक झनक वैष्णव ने बताया कि महिलाओं व युवतियों ने डांडिया नृत्य, फैंसी ड्रेस, एकल, युगल नृत्य, गायन, गुजराती नृत्य एवं भांगड़ा नृत्य सहित अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

इसी प्रकार भगवानदास पारीक ड्रीम विद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत निदेशक शची पारीक, संस्था प्रधान यशवंत पारीक, राजकुमार पारीक, इंदिरा जैन, कृतिका जोशी, अनुराधा पारीक द्वारा दीप प्रज्वलित करके की।

 

प्रभारी रवि जांगिड़ ने बताया कि डांडिया महोत्सव के दौरान गरबा, डांडिया एवं चोगड़ा नृत्य में महिलाओं में युवतियों ने डीजे की मधुर धुनों पर जमकर डांडिया किया। महावीर पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेविका प्रमिला खंडेलवाल, पूर्व पार्षद सुमन साहू, पवन सांवलिया, सुनीता वर्मा एवं विद्यालय सचिव दीपक व्यास ने दीप प्रज्वलित करके की।

 

कार्यक्रम संयोजक ज्योति व्यास ने बताया कि डांडिया प्रतियोगिता में 3 से 5 वर्ष में परी विरिशा शर्मा एवं सानवी प्रथम रही।बालकों में आर्यन, प्रियांशु, लखन मीणा एवं अरहम प्रथम रहे एवं मिथिलेश शबनम, टीना, गुनगुन एवं आयशा प्रथम रही, जिनको अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 


डांडिया में थिरकी युवतियां
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे की पंच महाजन धर्मशाला परिसर में मंगलवार देर शाम दुर्गा वाहिनी गरबा महोत्सव समिति की ओर से चार दिवसीय गरबा में राजस्थानी, गुजराती गीतों पर युवतियों व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सदस्य सिम्पल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मंच संचालन अशोक अग्रवाल ने किया।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yqUxKB
via IFTTT

No comments: