CLAT 2019 पिछले वर्षों में ऑनलाइन परीक्षा में तकनीकी गलतियों को ध्यान में रखते हुए, Common Law Admission Test (CLAT) 2019 से ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय हैदराबाद में गुरूवार को राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (NALSAR) के कंसोर्टियम की चौथी बैठक में हुआ था, । "पिछले कुछ वर्षों में देखा गया की तकनीकी गलतियों के कारण परीक्षा में विरोध का सामना करना पड़ता है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है की 2019 से छात्रों को पेन-पेपर परीक्षा के वक्त लाना होगा। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी।
कंसोर्टियम ने एक प्रश्न बैंक बनाने और कागज की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया। "CLAT के प्रश्न पत्र की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सभी राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों को सहयोग करना होगा।NALSAR के कुलपति प्रोफेसर फैजान मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई बैठक में, कंसोर्टियम एक CLAT सचिवालय और एक स्थायी वेबसाइट स्थापित करने पर सहमत हो गया जो पूरे वर्ष बेंगलुरू में अपने स्थायी कार्यालय से संचालित की जाएगी।
CLAT 12 मई, 2019 को राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, ओडिशा द्वारा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। CLAT पहली बार 2008 में आयोजित किया गया था और 40,000 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NWifDG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment