जयपुर। राजस्थान की राजनीति के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान 28 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तो 29 अक्टूबर (Arvind Kejriwal Jaipur Rally ) को निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal Jaipur Rally) राजधानी में रैली कर रहे हैं। इसके साथ ही बेनीवाल नई पार्टी की घोषणा भी करेंगे।
इन रैलियों की सफलता से प्रदेश में तीसरे मोर्चे का भविष्य तय हो सकेगा। प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर पिछले कई दिनों से उठक-पटक चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) अपनी अलग राह पर चल रही है।
उसने करीब 50 से अधिक उम्मीदवारों के नाम भी तय कर दिए हैं। इसके साथ आप ने अभी भी कांग्रेस-भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करने का विकल्प छोड़ रखा है। उधर, बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया है। इसके बाद बसपा अन्य विकल्पों पर काम कर रही है।
तिवाड़ी, अमराराम और बसपा की नजर
बेनीवाल की रैली में यदि अपेक्षाकृत भीड़ जुट जाती है तो अन्य दल और नेता उनके साथ आने को लालायित हो सकते हैं। इसके साथ ही तीसरे मोर्चे की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है। यही वजह है कि बेनीवाल अपनी इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। यही वजह है कि रैली पर भारत वाहिनी पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के अमराराम और बसपा की निगाह है।
राजस्थान चुनाव में राजनीतिक गुल भी खिला सकता है हनुमान बेनीवाल फैक्टर
जाट राजनीति की धुरी
बेनीवाल जाट होने के साथ उनका शेखावटी और मारवाड़ के कुछ इलाकों में अच्छा असर माना जा रहा है। ऐसे में उनके इर्द-गिर्द जाट राजनीति की धुरी घूम सकती है। यही वजह है कि कई बार बेनीवाल किसी किसान को मुख्यमंत्री बनाने की बात कह चुके हैं। उधर, आप ने किसान नेता रामपाल जाट को उनके साथ मिलाकर जातिगत दांव खेला है।
नरबलि की अफवाह ने फैलाई सनसनी, बच्चे का कटा सिर रखकर घूमने का वीडियो वायरल, जानें सच्चाई
रामलीला मैदान में होगी
केजरीवाल की सभा आप के प्रदेश समन्वयक देवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि केजरीवाल 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जयपुर आएंगे। उनकी सभा न्यू गेट के पास रामलीला मैदान में होगी।
बेनीवाल ने मानसरोवर में
सभा की मांगी मंजूरी हनुमान बेनीवाल ने उनकी रैली के लिए मानसरोवर में जगह मांगी है। फिलहाल पुलिस आयुक्त ने उन्हें मंजूरी नहीं दी है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, कांग्रेस-बीजेपी पर बागी चेहरे कहीं पड़ न जाए भारी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ySrAGK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment