Thursday, 18 October 2018

Rajasthan election- कब तक आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट?

जयपुर। कांग्रेस में टिकट के दावेदारों पर मंथन के लिए मैराथन बैठकों का दौर लगातार जारी है। बुधवार को एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से दावेदारों पर मंथन शुरू हुआ। राहुल गांधी वॉर रूम में हुई बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के साथ प्रदेश से जुड़े आला नेता दिनभर दावेदारों पर मंथन करेंगे।

 

बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन कुमारी शैलजा, कमेटी के दोनों सदस्य, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रदेश के चारों सह प्रभारी भी शामिल हैं।

 

जानकारों की माने तो कल ही पार्टी में शामिल हुए शिव विधायक मानवेंद्र सिंह के भी बैठक शामिल होने की चर्चा है। बताया जाता है कि मारवाड़ की कुछ सीटों पर दावेदारों के नामों को लेकर मानवेंद्र सिंह भी अपनी राय नेताओं के समक्ष रखेंगे।

 

कॉमन नाम नहीं होने से बढ़ी टेंशन
वहीं दूसरी ओर मैराथन बैठकों के दौरान दावेदारों के नामों पर चर्चा के करते समय खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि ग्राउंड रिपोर्ट सहित विभिन्न स्रोतों से आए दावेदारों की सूचियों में कॉमन नाम सामने नहीं आ रहे हैं, जिससे जिताऊ प्रत्याशियों को खोज करना नेताओं के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बताया जाता है कि इसी के चलते प्रदेश की करीब तीन दर्जन सीटों पर पुन: जमीनी सर्वे करवाया जा रहा है, जिससे जिताऊ दावेदार सामने आ सके।

 

राहुल गांधी के दौर पर भी चर्चा
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रदेश दौरे को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बताया जाता है कि राहुल 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं, राहुल हाड़ौती और शेखावाटी के जिलों में रोड शो और जनसभा कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J3bFdz
via IFTTT

No comments: