Sunday, 21 October 2018

video: Rajasthan के ठगों ने UP के व्यापारी से GOLD देने के बहाने ठगे 80 लााख रुपए, आप भी रहे ऐसे ठगों से सावधान, 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बंथली. पोल्याड़ा कंजर बस्ती के दो दर्जन लोगों ने उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मिठाई व्यापारी को सस्ता सोना दिखा 80 लाख रुपए ठग लिए। व्यापारी ने दूनी थाने में दो नामजद समेत 22 लोगों के खिलाफ बुधवार रात मामला दर्ज कराया है।

 

इसके बाद पुलिस ने गुरुवार तडक़े देवली पुलिस की मदद से कंजर बस्ती पोल्याड़ा में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। थानाप्रभारी दिनेशकुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ीत मकान नम्बर 9-287 बाग मुज्जफर खां आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी मनोज सिंह (35) पुत्र कालीचरण माहोर है।

 

उन्होंने बताया कि मनोज सिंह गत 18 सितम्बर को जयपुर आया था। बस स्टैण्ड पर मिले दो युवकों ने उसे आधा किलो सोना बेचने की मंशा जताई। इस दौरान पीड़ीत ने अपने भाई से पूछ सोना खरीदने की कही।

 

तो युवकों ने मोबाइल फोन नम्बर देकर सम्पर्क करने को कहा। पीड़ीत ने आगरा जाकर भाई से पूछ जयपुर मिले युवकों से मोबाइल फोन पर बात की तो उसने पोल्याड़ा आकर सोना देखने को कहा।

 

गत 23 सितम्बर को वह 230 नेहरू नगर राधारमन लैन पुलिया चौकी आगरा निवासी अमित (42) पुत्र सुभाषचन्द गोयल को साथ लेकर जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पोल्याड़ा आ गया।

जहां मौजूद युवकों ने अपना नाम हसंराज व विक्रम बताया और उन्हें घर ले जा गए। जहां असली सोने के 4-5 बिस्किट व एक चांदी की सिल्ली दिखा संतुष्ट कर सौदा तय कर लिया।

 

रुपए साथ नहीं लाने की बात कह पीड़ीत ने वापस आने की कह चले गए। गत 28 सितम्बर को पीड़ीत मनोज सिंह साथी अमित को साथ लेकर राजमार्ग की पुलिया पर पहुंचा। जहां दोनों आरोपी युवक उन्हें कंजर बस्ती ले गए। जहां फिर उन्हें सोने के बिस्कीट व चांदी की सिल्ली दिखा रुपए देने को कहा।

 


पीड़ीत ने कार में रखे आठ लाख रुपए का बैग आरोपी हसंराज को दिया। उसने 500-500 के नोटों के 16 पैकट गिनकर वापस बैग में रख उन्हें पीछे आने की कह चल दिया। इस दौरान वह रुपए ले तेज गति से चलने लगा।

 


पीडि़त व उसके साथी ने सोना देने की बात कही। तो आरोपी ने कहा जल्दी जान बचा भागो पुलिस आ गई। इतना कह वहां से भाग गए। इतने में पुलिस की वर्दी पहन करीब बीस लोग वहां आए और हंगामा कर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

 

पीड़ीत व उसका साथी भी जान बचा कार में सवार हो पास के गांव आए। जहां लोगों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने आए दिन होने वाली ठगी के बारे में पता चला।

 

बाद में पीड़ीत व साथी पुलिस थाने गए बिना अपने शहर लौट गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ीत सहित उसके साथी के बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

बस्ती में महिलाएं-बच्चे मिले
दूनी पुलिस ने बुधवार को पीड़ीत की की रिपोर्ट पर 8 लाख की ठगी का मामला दर्जकर गुरुवार तडक़े देवली व पोल्याड़ा चौकी पुलिस सहित कंजर बस्ती पोल्याड़ा में दबिश दी, लेकिन वहां महिलाओं व बच्चों के अलावा कोई नहीं मिला।

 

पुलिस को देख महिलाएं-बच्चे जोर-जोर से शोर मचाने लगी। बाद में पुलिस ने एक-एक घर की तलाशी भी ली। इस दौरान चौकी प्रभारी जगदीश चौधरी, हैडकांस्टेबल राजेन्द्र यादव व दूनी, देवली पुलिस थाना व पोल्याड़ा चौकी के दो दर्जन जवान थे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J5SXSx
via IFTTT

No comments: