Saturday, 20 October 2018

VIDEO: डूंगरपुर में रावण के साथ जलाया गया गंदगी का भी पुतला

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर डूंगरपुर में भी रावण के पुतले का दहन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण मैदान में नगर परिषद की और से आयोजित कार्यक्रम में 40 फीट ऊंचे रावण और 30 फीट ऊंचे कुंभकरण के साथ मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया. पुतला दहन से पहले नगर परिषद की ओर से आकर्षक आतिशबाजी भी की गई. रावण दहन के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत गंदगी का भी पुतला दहन किया गया. साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई. हजारों की संख्या में लक्ष्मण मैदान पहुंचकर लोगों ने रावण दहन का लुत्फ उठाया. रावण दहन कार्यक्रम के पहले रामबोला मठ से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और मां जानकी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के विभिन्न रास्तों से होती हुई लक्ष्मण मैदान पहुंची.

No comments: