निवाई. उपखंड मुख्यालय स्थित भगतसिंह कॉलोनी में स्थित चोर बुधवार रात एक मकान से करीब दो लाख रुपए की नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर ले गए। पार्षद आरिफ कुरैशी ने बताया कि भगतसिंह कॉलोनी के वार्ड संख्या 23 में नईम अहमद पुत्र रफीक अहमद भैंसों के व्यापारी है।
बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर गए हुए थे। गुरुवार सुबह पड़ौसी को मोबाइल पर सूचना दी कि मकान के पीछे लगे पौधों में पानी डाल दे। जब पड़ोसी मकान के अंदर गया तो कमरों के ताले टूटे हुए देखकर उसने अन्य पड़ोसियों को एवं नईम अहमद को सूचना दी।
इस पर वह निवाई पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। नईम अहमद ने बताया कि अलमारी में रखे करीब 1 लाख 8 7 हजार के अलावा 18 तोला सोना एवं आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी हो गए।
उन्होंने बताया कि चोर मकान के पीछे स्थित सामुदायिक भवन पर चढकऱ पीछे से मकान में कूद गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EPN1gl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment