Friday, 28 December 2018

विभाग बंटवारे के बाद टोंक पहुंचे डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कार्यकर्ताओं के बीच बोले ये बात...

टोंक।

राजस्थान में लंबे सियासी ड्रामे के बाद पहले मुख्यमंत्री, मंत्री और अब विभागों के बंटवारे पर आलकमान की मुहर लग चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट में चली लंबी चर्चा के बाद बुधवार देर रात मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। विभाग बंटवारे के बाद कुछ मंत्रियों ने नया पदभार ग्रहण कर लिया तो कुछ पदभार ग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं।

 

वहीं विधानसभा चुनाव में टोंक से विजयी होने एवं उप मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को सचिन पायलट पहली बार टोंक पहुंचे। उप मुख्यमंत्री पायलट विधायक बैरवा के नलवाड़ी चौराहे स्थित फार्म हाउस पर रुके। इस दौरान पायलट का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

 

इस दौरान पायलट ने कहा कि उनकी सरकार युवा बेरोजगार दलित प्रत्येक कमजोर वर्ग एवं किसानों के हित में काम करेगी। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात भी कही। पायलट ने सभी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया।

 

गौरतलब है कि विभाग बंटवारे में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी विभाग की कमान मिली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EPG0MA
via IFTTT

No comments: