आसींद।
भीलवाड़ा की तरफ से तेज गति से आती एक कार शुक्रवार शाम फिल्मी स्टाइल में सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आसींद कस्बे में जा घुसी। गनीमत यह रही की सामने कोई नहीं आने से कई जानें बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि नशे में धुत चालक तेज रफ्तार से कार महाराजपुरा चौराहे के निकट खड़े कई वाहनों को टक्कर मारती हुई आसींद थाना पार करने के बाद चूक चौराहे पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। पुलिस की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। क्षतिग्रस्त वाहन मालिकों द्वारा थाना अधिकारी को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया।
ट्रेक्टर ट्रॉली सहित नहर में गिरा
बरूंदनी. कस्बे के समीप निकल रही ओराई बांध की नहर में शुक्रवार दोपहर बाद एक ट्रेक्टर ट्रॉली सहित नहर में जा गिरा। ओराई नहर में इन दिनों कोरपाण की सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी बह रहा है। ट्रेक्टर ट्रॉली बड़ा ख़ेड़ा की बताई जा रही है। नहर की धूल मिट्टी वाली पटरी पर उड़ती धूल के कारण असन्तुलित होकर ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया था। चालक बच गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Tgf0cW
No comments:
Post a Comment