Thursday, 27 December 2018

अब गहलोत पर भड़के भाजपा के बयानवीर , 'कठपुतली बन गए हैं मुख्यमंत्री'

कोटा. पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा है कि आजादी के बाद लगातार हर चुनाव में प्रदेश की जनता अपना मुख्यमंत्री चुनती रही है लेकिन यह पहला अवसर है जब चुनिन्दा जनप्रतिनिधियों में से कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया है। उसके बाद होता यह आया है कि मुख्यमंत्री ही अपने विवेक से अपने मंत्रिमण्डल का गठन करते आए हैं।

काम नहीं करने वाले अधिकारी अपने बोरी-बिस्तर बांध लें

लेकिन मंत्रिमण्डल में मंत्री कौन होंगे यह भी कांग्रेस हाईकमान ने ही तय किया और अब किस मंत्री को कौन सा विभाग देना है यह भी कांग्रेस हाईकमान ही तय कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनको जनता ने जनादेश दिया है वो कांग्रेस के हाईकमान सोनिया गांधी व राहुल गांधी की मनमानी के सामने बेबस और लाचार साबित ही नहीं हो रहे उनके हाथों की कठपुतली बन गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AiOAAl
via IFTTT

No comments: