Thursday, 27 December 2018

यूरिया किल्लत पर भड़के किसान, स्टेट हाइवे पर चक्काजाम किया

कोटा. हाड़ौती में यूरिया की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाड़ौती में मंगलवार को पुलिस के पहरे में यूरिया का वितरण किया गया। कोटा में भामाशाहमंडी में सुबह से ही लम्बी कतारें लगी रहीं। खाद नहीं मिलने से खफा किसानों ने मंगलवार को भी मंडी का गेट लगा दिया और यहां जाम कर दिया। सुल्तानपुर में किसानों ने स्टेट हाइवे 70 पर चक्काजाम किया।

गहलोत-पायलट के बाद नंबर 3 पर है
राजस्थान
का ये सबसे युवा मंत्री..

भामाशाहमंडी के किसान भवन में सुबह नौ बजे ही करीब पांच-छह सौ किसानों की कतारें लग गई थी। महिला किसानों की कतार भी काफी लम्बी थी। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में 10 बजे यूरिया का वितरण शुरू हुआ। दोपहर एक बजे खाद खत्म हो गया। घंटों तक कतार में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकुट नागर के नेतृत्व में किसानों ने मंडी का गेट बंद कर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाइशकर जाम खुलवाया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएफसीएल की ओर से 2400 मीट्रिक टन यूरिया ट्रकों से भेजा गया, जिसका वितरण किया गया। बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी कई जगह पुलिस निगरानी में खाद का का वितरण हुआ।

जिस शतायु मां को मरा हुआ मानकर मृत्यु भोज करा
दिया वो अचानक..

 

kota news

किसानों ने यहां भी चक्काजाम किया
सुल्तानपुर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, जब प्रशासन ने यूरिया लेने के लिए गिरदावरी नकल लाने को कहा। इससे खफा किसानों ने सुबह आठ बजे यहां सिंधी की टाल के पास एकत्र होकर सुबह नौ बजे कोटा-श्योपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही थानाप्रभारी आनन्द सिंह व नायब तहसीलदार सत्यनारायण गुप्ता मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइश की। बड़ी मुश्किल से प्रशासन ने किसानों को सड़क से हटाया और यातायात बहाल करवाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VauNfq
via IFTTT

No comments: