Saturday, 29 December 2018

अलवर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सामान किया जब्त

अलवर शहर में बढ़ते अतिक्रमण के चलते शुक्रवार को नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सामान जब्त किया. अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि अलवर सामान्य चिकित्सालय के बाहर से लेकर स्टेशन रोड तक दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे रोड पर चलने वाले लोगोंं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अतिक्रमण के चलते कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं लेकिन दुकानदार अपनी दुकान से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं .इसलिए शुक्रवार को करीब 2 घंटे की अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया.

No comments: