Thursday, 27 December 2018

यहां कलक्टर ने कार्यभार संभालते ही उठाया ऐसा बड़ा कदम, मच गई खलबली

भीलवाड़ा।

कलक्टर राजेंद्र भट्ट (Rajendra Bhatt) ने देर रात भीलवाड़ा कलक्टर के पद पर कार्यभार संभाल लिया। भट्ट ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इससे चिकित्सालय स्टॉफ में खलबली मच गई। कलक्टर राजेंद्र भट्ट बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और इसके बाद सिटी राउंड पर निकल गए। कलक्टर भट्ट सबसे पहले महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे। जहां दवा केंद्र पर मरीजों की लंबी कतार देखकर नाराजगी जताई।

 

उन्होंने डॉ. सहवाल से मरीजों की कतार को लेकर सवाल-जवाब किए और निर्देश दिया कि भविष्य में इस तरह की कतार नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए। निरीक्षण के दौरान ही आउटडोर में वाटर कूलर का बरामदे में फैला पानी व कचरा पड़ा था, जिस पर कलक्टर भट्ट ने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर भट्ट ने डॉक्टरों से जानकारी ली और कहा कि मरिजों को ढंग से देखें और अच्छा इलाज करें। कोई भी मरीज, अस्पताल में आने के बाद बाहर जाकर इलाज नहीं कराना चाहिए। अगर कोई बाहर जाकर इलाज करवाता है, ये ठीक नहीं है। उन्होंने डॉक्टर्स से अच्छा और सेवाभाव का कार्य करने की बात कही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Aj58sd

No comments: