टोंक. श्रीश्याम सखा परिवार समिति की ओर से नवम श्याम महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। इसके तहत कलश यात्रा कंकाली माता मंदिर से श्याम मंदिर तक निकाली गई। कंकाली माता मंदिर में कलशों और ध्वजों की विधिवत पूजा-अर्चना समिति सदस्यों की ओर से की गई।
इसके बाद आरती से कलश यात्रा रवाना हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए नाचते-गाते चल रही थी। समिति के अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि कलश यात्रा में सबसे आगे ऊंट, घोड़े, ढोल, नगाढ़े, शहनाई, बैंड, डीजे, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी और नाचते पुरुष और महिलाएं चल रही थी।
रास्ते में जगह-जगह यात्रा का लोगों की ओर से स्वागत किया गया। शहर में स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इससे शहर श्याम के रंग में रंग गया। भगवान श्याम के जयकारे गूंज रहे थे।
कलश यात्रा में वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अग्रवाल शेखवाटिया समाज अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, मणिकांत गर्ग, महेश बंसल, दिनेश गोयल, अनिल बंसल, शैलेन्द्र गर्ग एडवोकेट, शेलू गर्ग, योगेश बंसल, अंशुल जैन, बबलू मोदी, सज्जन सिंह नरुका, सुनील जैन आदि मौजूद थे।
इसके बाद यात्रा श्याम मंदिर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद से शाम को नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया गया। ये आयोजन शनिवार तक होगा। रविवार सुबह 8 बजे श्रीश्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। समापन पर 1008 दीपकों से आरती की जाएगी।
वार्षिक महोत्सव कल
रामस्नेही सम्प्रदाय के स्वामी गोविन्द राम का 29वां वार्षिक महोत्सव शनिवार को रामद्वारा में मनाया जाएगा। संत रामनिवास ने बताया कि इस दौरान स्वामी की समाधि का पूजन किया जाएगा। इसके बाद गुरुवाणी का पाठ होगा तथा संतों के प्रवचन होंगे। बाद में महिला मंडल की ओर से संकिर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात 8 से सुबह 8 बजे तक भजन संध्या होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EQwadp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment