टोंक. नगर परिषद ने बुधवार को बड़ा कुआं से नौशेमियां के पुल तक सडक़ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस मौजूदगी में परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाते रहे।
इस दौरान उन्होंने कुछ सामान जब्त भी कर लिए। टीम में शामिल निरीक्षक सुनील मीणा तथा सलीम खान ने बताया कि बड़ा कुआं से नौशेमियां के पुल तक सडक़ पर रखे सामान तथा छाया के लिए लगाए पर्दों तथा अन्य सामान को हटा दिया।
उन्होंने बताया कि सडक़ पर सामान नहीं रखने की हिदायत लगातार दी जा रही है। इसके बावजूद दुकानदार सडक़ पर सामान रख देते हैं। इससे मार्ग जाम रहता है। कईबार दुर्घटनाएं भी हो जाती है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ये कार्रवाई की गई। इससे सडक़ चौड़ी आने लगी। इधर, दुकानदार पक्ष का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। उनका कहना था कि दूसरे हिस्से में नगर परिषद कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि दूसरे छोर पर अधिक अतिक्रमण है।
अतिक्रमण पर नहीं हो रही कार्रवाई
उनियारा के सोप कस्बे में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन कार्रवाईनहीं कर रहा है। जबकि इसकी लगातार शिकायतें की जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन अतिक्रमण को नजर अंदाज कर रहा है।
गांव के विशाल नामा ने बताया कि गांव स्थित सरकारी भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर लिए हैं।
इसकी शिकायत जिला कलक्टर से की गई। इसके बाद पटवारी ने रिपोर्टतो बनाई, लेकिन वह गलत थी।
पटवारी ने रिपोर्ट दी थी कि अतिक्रमण हटा दिया गया है। जबकि मौके पर आज भी अतिक्रमण जारी है। ऐसे में उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hl6cAL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment