टोंक. बॉडी बिल्डिंग मिस्टर टोंक की प्रतियोगिता का आयोजन गैलेक्सी जिम में हुई। फिरोज खान ने बताया कि प्रतियोगिता में मिस्टर टोंक फराज खान चुने गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान नोर्थ के सतीश मीणा थे।
इस दौरान आयोजित समारोह में विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के सलीमुद्दीन खान, जिला प्रवक्ता यूसुफ यूनिवर्सल व वसीम खान थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में फैजान प्रथम, फरहान द्वितीय, 45 किलो में शाकिर प्रथम, सीताराम द्वितीय, 65 किलो में फराज खान प्रथम, राजू सैनी द्वितीय, 70 किलो में राजा खान प्रथम, द्वितीय रामसिंह, 75 किलो में प्रथम तालिब खान, द्वितीय नबील खान, 80 किलो में करीम प्रथम, फाजिल द्वितीय, 85 किलो में प्रथम वैभव चौपड़ा रहे। मिस्टर टोंक में फराज ने इन सभी को हराया। द्वितीय शाकिर व शादाब खान रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
नन्दसिंह अध्यक्ष मनोनीत
देवली. श्रीराजपूत सभा जिला महामंत्री हनुमान सिंह सोलंकी अध्यक्षता में बैठक आयोजन हुआ। इसमें राजपूत अधिकारी-कर्मचारी संघ देवली के अध्यक्ष पद पर नन्दसिंह शक्तावत को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। इसी प्रकार महामंत्री पद पर शम्भू सिंह सोलंकी व कोषाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह राठौड़ को मनोनीत किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hkk8Ln
via IFTTT
No comments:
Post a Comment