Wednesday, 13 March 2019

चाय-नाश्ता कर समेट ले गए माल

भीलवाड़ा।

 

जिले में रविवार रात चोरी की कई वारदात हुई। शहर में दो सूने मकानों के ताले तोड़ जेवर व नकदी समेत हजारों का माल ले गए।

शहर में हलेड रोड के आदर्श विहार कॉलोनी में दो मकानों में चोरी हुई। सोमवार सुबह परिजनों के घर लौटने पर चोरी का पता चला।

कॉलोनी के दीपक सोनी ने बताया, परिवार में शादी थी। वे परिजनों के साथ पांच मार्च से बाहर थे, सोमवार सुबह साढ़े छह बजे घर लौटे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। भीतर दोनों कमरे खुले मिले और सामान फै ला था। चोर यहां आलमारी के लॉकर व संदूक तोड़ 30 ग्राम सोने व 600 ग्राम चांदी के रखे जेवरात के साथ दस हजार नकदी ले गए।

 

तीन घंटे रुके

 

चोरों ने इसी मकान के पीछे रहने वाले निर्मल सोनी के घर भी चोरी की। निर्मल भी परिवार समेत बाहर थे। उनके मकान को सूना देख की चोरों ने सभी कमरे खंगाले। वे दो से तीन घंटे रूके और चाय-नाश्ता भी किया। परिजन सोमवार सुबह घर लौटे तो मकान से करीब साढ़े चार किलो के चांदी के जेवरात व पांच तोला सोने के जेवर एवं नकदी पार मिली।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u8YocB

No comments: