Wednesday, 13 March 2019

भीलवाड़ा शहर में ये सात जगह है बहुत ही खतरनाक

भीलवाड़ा. शहर में घूमने जाते हैं तो सावधानी रखना जरूरी है। कारण है कि शहर में सात एेसे किलर पाइंट है जहां सावधानी रखना बहुत ही जरूरी है। इन चौराहों पर न तो स्पीड ब्रेकर है और ही यातायात संकेतक। एेसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इन चौराहें पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाल ही में लगाए गये प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर भी टूटने लगे है तथा रात्रि में हाईमास्क लाइटें बंद रहती है। ऐसे में इस रोड़ क्रॉस करना जान जोखिम डालने से कम नहीं है। नगर परिषद, यातायात पुलिस भी इन दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित नहंी है।
----------
यहां है खतरा जहां रखनी है सावधानी
01.. अजमेर तिराहा-यहां ओवरब्रिज से आने वाले वाहनों की स्पीड तेज होती है। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे आए दिन हादसे होते हैं। ट्रेफिक लाइट भी नहीं लगी है।
02. ओवरब्रिज-सबसे बड़ा खतरा यहां है। ओवरब्रिज पर टर्न करते वक्त आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस ने बीच में कुछ प्रयास भी किए लेकिन विफल रहे। इसका स्थाई समाधान नहीं मिला एेसे में हर समय खतरा रहता है।
03. यूआईटी के बाहर-यहां तीन प्रमुख कॉलोनियों का रास्ता जाता है। एेसे में वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। आसपास में ठेले व सड़कों पर वाहन खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है।
04. सर्किट हाउस चौराहा-यहां पुलिस ने अधूरे डिवाइडर बनाए हैं। कोई यातायात संकेतक भी नहीं है। वाहनचालक यहां टर्न करते समय असमंजस में रहते हैं। यही वजह है कि हर रोज यहां दुर्घटना होती है।
05. नगर परिषद चौराहा-यहां ट्रेफिक लाइट्स लगाई लेकिन कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गई। यह प्रमुख चौराहा है और सिटी की प्रमुख कॉलोनियों की एंट्री यहां होती है। एेसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
06. पांसल चौराहा-भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। पूरा आबादी क्षेत्र है। कोई स्पीडबे्रकर भी नहीं है। तेज गति से वाहन आते हैं, एेसे में क्रॉस करते समय खतरा रहता है। आए दिन दुर्घटना होती है।
07. समोडी चौराहा-यह सिटी के पास सबसे खतरनाक पाइंट है। यहां वाहन क्रॉस करते समय मामूली चूक होते ही हादस हो जाता है। यहां कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है।
----------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VXJ9iW

No comments: