बरूंदनी।
कस्बे में चार दिन से मिट्टी युक्त गंदे पानी की आपूर्ति होने से ग्रामीण परेशान रहे। सुबह नलों में मटमैला पानी आया। पानी इतना दूषित था कि ग्रामीणों ने कपड़े भी उससे नहीं धोए। कस्बे में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था जनता जल योजना के तहत ग्राम पंचायत करती है।
पेयजल के कनेक्शनों के प्लास्टिक व लोहे के पाइप नालियों में होकर निकल रहे है। पेयजल संग्रहण की टंकियों की नियमित अन्तराल में सफाई भी नहीं होती। टंकियों के ऊपर ढक्कनों की भी समुचित व्यवस्था नही है। पेयजलापूर्ति के लिए नलकूप की मोटर में खराबी होने व जल स्तर में गिरावट के कारण यह समस्या हुई।
अवगत कराने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
कस्बे गत चार दिन से मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। जनता जल योजना के तहत हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से पंचायत को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नलकूप से मर्डे की मिट्टी सहित पानी आने लग गया। शीघ्र ही समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
-काली देवी खटीक, सरपंच, बरून्दनी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2udK7LK
No comments:
Post a Comment