टोंक. जिले में चोर गश्त को धत्ता बताकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ऐसा कोईदिन नहीं जब जिले में चोरियां नहीं हो रही हो। प्रतिदिन चोर जिले के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
रविवार रात भी शहर में कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित तथा शहर के मध्य तथा सबसे व्यस्तम मार्गघंटाघर के समीप नगर परिषद कार्यालय के बाहर तत्कालेश्वर भैरूंजी के मंदिर से दानपात्र ले गए।
लोगों का मानना हैकि दानपात्र में करीब दस हजार रुपए थे। हालांकि आरोपियों के फुटेज घंटाघर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आ रहे हैं। इसके मुताबिक मंदिर से दानपात्र ले जाने वाले दो थे।
वे बाइक पर आए थे। मुहं पर कपड़ा तथा सिर पर गोल केप लगाए हुए थे। सूचना के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
आने-जाने का रखते हैं पता
पिछले दो महीने से जिले में चोरियां लगातार हो रही है। ये चोरियां भी इतनी बड़ी होती हैकि पीडि़त गश खा जाता है। कईचोरियों में खास बात ये होती हैकि चोर मकान के कुछ समय के लिए ही सुनसान होने का इंतजार करते हैं।
इसका उदाहरण ये हैकि गत 10 मार्चको देवली की साकेत कॉलोनी निवासी एक परिवार सवा घंटे के लिए किसी शादी में गया था। इस समय का उपयोग कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी ले गए।
इससे एक दिन पहले गत 6 मार्चको टोंक में हाउसिंग बोर्डस्थित सूने मकान से चोर लाखों का माल ले गए। गत 11 मार्चको निवाईकी बसंत विहार कॉलोनी स्थित परिवार भी किसी से मिलने गया था। कुछ देर बाद लौटे तो चोर लाखों का सामान ले गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1jNxI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment