देवली. हनुमाननगर थाना क्षेत्र के बिजेठा गांव में मंगलवार रात कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। घटना का पता बुधवार सुबह किसान के घर नहीं लौटने पर लगा।
राजकुमार नायक ने बताया कि मृतक रामदयाल पुत्र किशनलाल बलाई निवासी बिजेठा है। वह मंगलवार रात खेत पर रखवाली करने गया था। इस दौरान अंधेरा होने के चलते वह बिना मुण्डेर वाले कुएं गिर गया।
इससे रामदयाल की डूबकर मौत हो गई। वहीं बुधवार सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों का संदेह हुआ तथा खेत पर जाकर तलाश की तो, रामदयाल का शव कुएं में तैरता पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलावाया।
ट्रक चालकों को जेल
निवाई. बरोनी पुलिस ने ट्रकों के दो चालकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थाना प्रभारी रामकृष्ण ने बताया कि मंगलवार को पहाड़ी गांव के समीप ट्रक चालक भरतसिंह एवं लक्ष्मीनारायण निवासी सोहेला ट्रकों को छोड़ कर फरार हो गए थे।
पचेवर. बजरी खनन कर ले जाते हुए एक डम्पर सहित चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल रामनिवास यादव ने बताया कि डोरिया गांव के पास मांसी नदी से बजरी खनन कर ले जाते हुए डम्पर चालक सुरेश जाट निवासी मेहगांव जिला नागौर को गिरफ्तार करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HmUTIe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment