जयपुर। राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाले बड़े नेताओं से इतर कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जो दशकों से पार्टी की सेवा बिना चुनाव लड़े कर रहे हैं। हर तरह की समस्याओं का सामना करके बिना चुनाव लड़े ही जनप्रतिनिधि की तरह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
जयपुर शहर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अब्दुल हफीज जयपुरी भी ऐसे ही कार्यकर्ताओं में शुमार हैं। शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले जयपुरी 55 की उम्र और हृदय रोगी होने के बावजूद प्रचार में सक्रिय हैं। वे कहते हैं कि हाल ही में पदमपुरा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में बताया गया। बूथ से भी नीचे तक हम पहुंच गए हैं।
गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है और लोकसभा के लिए तो यह हमारा विशेष लक्ष्य है। हमारी सरकार है, हम लोगों से समस्याएं चिह्नित कर रहे हैं। सरकार की घोषणा के बारे में लोगों को बता रहे हैं। हमारा फोकस मोहल्ला स्तर पर लोगों को कांग्रेस के बारे में बताना है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से भी मिल रहे हैं। अब नई पीढिय़ां आ चुकी हैं। हम नई पीढिय़ों के लोगों से भी मिल रहे हैं। कांग्रेस से लोगों का दशकों पुराना जुड़ाव है और अब हमारा जोर है कि उस जुड़ाव को आगे की पीढिय़ों तक बढ़ाया जाए।
पाकिस्तान के मामले को लेकर हवा बनाई जा रही है कि सरकार ने कुछ नया किया है। जबकि पाकिस्तान को सबक सिखाने का इतिहास ही कांग्रेस का रहा है। इंदिरा गांधी ने किस तरह पाकिस्तान को सबक सिखाया, यह सबको पता है। कांग्रेस का कार्यकर्ता यह सब जानता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XTdwJ7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment