Thursday, 14 March 2019

आखिर कैसे बुझाएगी सरकार इस आग को ! चुनाव में दूर तलक तक जाएगी यह आग

कोटा. राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले आनन-फानन में नगर निगम के अग्निमशन अनुभाग के बेड़े में व्यापक बदलाव कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी से लेकर अग्निशमन अधिकारी को बदल दिया गया। कोटा में जिस अग्निशमन अधिकारी को लगाया, वह आचार संहिता के कारण ज्वाइंन नहीं कर पाए। ऐसे में अग्निशमन अनुभाग फायरमैनों के भरोसे ही चल रहा है। शहर में आग लगने की स्थिति में प्रशासिनक नियंत्रण कौन करेगा, यह सवाल खड़ा हो रहा है।

 

Read More: सीबीएसई-2019: भ्रामक एवं झूठी खबरों से सावधान ! आईटी एक्ट के तहत अब तक दो एफ आई आर दर्ज

 

 

सरकार ने पिछले दिनों मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा और अग्निमशन अधिकारी राकेश व्यास का कोटा से तबादला कर दिया था। शर्मा ने जोधपुर में तथा व्यास ने श्रीगंगानगर में ज्वाइन कर लिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर किसी को नहीं लगाया गया था। अग्निशमन अधिकारी के पद पर श्रीगंगानगर से लगाया गया था, लेकिन आचार संहिता लागू के कारण वह ज्वाइंन नहीं कर पाए हैं। निगम आयुक्त ने ज्वाइंनिंग देने के लिए निर्वाचन विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।

 

संवेदनशील है कोटा

 

कोटा अग्निजनित हादसों के लिए संवेदनशील माना जाता है। सुपर थर्मल पावर प्लांट, बीपीसीएल का टर्मिनल, तीनों ऑयल कम्पनियों के तेल डिपो, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी का बोटिलिंग प्लांट समेत हॉस्टल बाहुल्य क्षेत्र है। आग लगने की स्थिति में फायरमैन पर प्रशासिनक नियंत्रण व मार्गदर्शन जरूरी होता है। जब भी बड़ा अग्निजनित हादसा होने पर अग्निशमन अधिकारी खुद दमकलें लेकर मौके पर पहुंच जाते थे।

पल-पल का रहता था अपडेट


अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने आग की सूचना पर तत्काल दमकलें पहुंचने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर वाट्सअप ग्रुप बना रखा था। इसमें आग लगने तथा नियंत्रण के बारे में पल-पल का अपडेट दिया जाता था। गर्मी में आग लगने की घटनाएं अधिक होती है।


ऐसे की जुगाड़ व्यवस्था

 

उपायुक्त ने मंगलवार को आदेश जारी फायरमैनों को महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी है। लिडिंग फायरमैन देवेन्द्र गौतम को अग्निशमन अधिकारी व सहायक अग्निमशन अधिकारी के रिक्त पद पर लगाया गया है। लिडिंग फायरमैन अब्दुल सलाम को सहायक अग्निशमन अधिकारी के पद पर कार्यवाहकर का कार्य करने तथा श्रीनाथपुरम् एवं रीको फायर स्टेशन की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। लिडिंग फायरमैन हरिनारायण शर्मा तथा ,वरिष्ठ फायरमैन महेन्द्र जैन को श्रीनाथपुरम् स्टेशन का प्रभारी, नरपतसिंह को रीको फायर स्टेशन का सह प्रभारी, वरिष्ठ फायरमैन राजेन्द्र कुमार को सब्जीमंडी फायर स्टेशन की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fbg1z5
via IFTTT

No comments: