माण्डल।
भगवानपुरा हरिपुरा चौराहे से गुजर रही इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन की पाइप लाइन में सुराख के बाद आग लग गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई। यह ऑफ साइट मॉक ड्रिल थी। जिसे पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा विभाग, सुरक्षाकर्मियों व इंण्डियन ऑयल के कार्मिकों ने अंजाम दिया।
ब्यावर के लसाडि़याया ग्राम से गुजर रही 152 किलोमीटर की लाइन चित्तोड जिले के निम्बाहेड़ा में जा रही है। कर्मिकों ने पाइप लाइन में सुराख होने के बाद आग लग जाने, आग को बुझाने व सुरक्षाकर्मियों को किस तरह काम को अंजाम देने आदि के तौर तरीके बताएं। कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई। मौके पर ग्रमीणों की भीड़ जमा हो गई तथा अफरा तफरी मच गई । इस मौके पर तहसीलदार कैलाश चन्द्र नायक, सरपंच गणपत सिंह चूण्डावत, आइओसी के ब्यावर प्रभारी जीसी वाहावे, सीएल सेन्दडा ,पटवारी,चिकित्सक ,फायर बिग्रेड ,एम्बुलेंस ,पुलिसकर्मी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u2l52e
No comments:
Post a Comment