आवां. राजकोट स्थित कंकाली माता मंदिर में चल रहे कार्यक्रम की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई। इसके तहत कलशयात्रा निकाली गई। इससे पहले रात को सत्संग व गुरुवार को हवन हुआ।
समिति के राजेश मीना ने बताया कि सन्त सुगनाराम, कोटवाल मोहन लाल और रतना के सान्निध्य में वार्षिक पूर्णाहुति हुई। कलशयात्रा में धर्म की पताकाएं लोग व महिलाओं ने कलश धारण कर मंगल गीत गाए। इस दौरान रामस्वरूप मीना, मुकेश मीन, रमेश मीना आदि मौजूद थे।
जागरूकता रैली निकाली
रानोली कठमाणा. पोषण पखवाड़ा के तहत रानोली व अतालिकपुरा में कार्यकर्ता व बच्चों ने पोषण जागरूकता रैली निकाली। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों में होकर निकाली गई। पर्यवेक्षक मधु बैरवा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को इस अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि कुपोषण को पोलियो की तरह जड़ से खत्म करने के लिए 72 खानपान जरूरी है।
उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े को लेकर महिला और बाल विकास विभाग पोषण दिवस की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पोषण पखवाड़ा 8 से 22 मार्च तक मना रहा है।
पखवाड़े के तहत पोषण मेलाए पोषाहार पर रैली, प्रभात फेरी, स्कूलों में पोषाहार पर सत्र आयोजन, स्वयं सहायता समूहों की बैठकें, एनीमिया शिविर, बाल विकास निगरानी, नवजात शिशुओं की देखभाल किए जाने, स्वच्छता तथा पोषाहार निरीक्षण के कार्यक्रम होंगे।
अतालिकपुरा गांव में भी पोषण जागरूकता रैली निकाली गई।इस अवसर पर कार्यकर्ता राधा शर्मा, कलावती, पदमा, इंदिरा विजय, शांति शर्मा, सहयोगिनी विमला शर्मा, सहायिका ज्ञाना सैन, वार्ड पंच राधा शर्मा आदि उपस्थित थी।
आज रवाना होगी पदयात्रा
आवां. श्रीकल्याण पद-यात्रा समिति की ओर से पदयात्रा शुक्रवार को रवाना होगी। खलियानों के बालाजी मंदिर में हुईबैठक में तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।
सम्पर्क प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि डिग्गी की पदयात्रा शुक्रवार को गोपाल चौक स्थित भगवान गोपाल के मत्था टेक कर रवाना होगी। प्रथम दिवस टोड़ारायसिंह और द्वितीय दिवस मालपुरा क्षेत्र में जागरण होगा।
पदयात्री 17 मार्च को कल्याण के दरबार में ध्वज चढ़ाएंगे। इस दौरान सरपंच राधेश्याम चन्देल, मोती लाल माली, चन्द्र प्रकाश जांगिड़, दुर्गालाल सैन आदि मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HzNBjR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment